Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर में 227 किलोग्राम का विशाल बम निष्क्रिय, सेना की टीम ने किया डिफ्यूज

जमशेदपुर के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा-नागुड़साई क्षेत्र में मिला 227 किलोग्राम वजनी विशालकाय बम को भारतीय सेना की विशेषज्ञ टीम ने सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया है.  स्वर्णरेखा नदी किनारे बरामद खतरनाक विस्फोटक को डिफ्यूज करने के लिए विशेष ऑपरेशन चलाया गया.
Advertisement
Advertisement
स्वर्णरेखा नदी किनारे विस्फोटक डिफ्यूज किया गया
  • भारतीय सेना जिंदाबाद', 'भारत माता की जय' और 'जिला पुलिस जिंदाबाद' के गगनभेदी नारे लगे

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पानीपाड़ा नागुड़साईं गांव में पिछले एक सप्ताह से पसरा सन्नाटा और दहशत का माहौल बुधवार सुबह समाप्त हो गया. वहीं, स्वर्णरेखा नदी के तट पर दूसरी बार मिले एक विशालकाय बम को भारतीय सेना के बम निरोधक दस्ते (BDS) ने बेहद सुरक्षित और पेशेवर तरीके से विस्फोट कर नष्ट कर दिया. बुधवार सुबह करीब 11:00 बजे जैसे ही बम को डिफ्यूज किया गया, पूरा इलाका धमाके की गूंज के साथ सुरक्षित घोषित कर दिया गया.

 

एक सप्ताह से खौफ में थे ग्रामीण

नदी किनारे विशालकाय बम मिलने की खबर के बाद से ही पानीपाड़ा और आसपास के गांवों में डर का माहौल था. ग्रामीणों ने डर के मारे नदी की ओर जाना बंद कर दिया था. स्थानीय बहरागोड़ा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत वरीय पुलिस अधीक्षक को इसकी सूचना दी, जिसके बाद भारतीय सेना से संपर्क साधा गया. सेना की टीम के पहुंचने और तैयारी करने में समय लगा, जिसके कारण ग्रामीण पिछले सात दिनों से किसी अनहोनी की आशंका में जी रहे थे.

 

प्रशासनिक मुस्तैदी और घेराबंदी

बुधवार सुबह से ही घटनास्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम और अग्निशमन विभाग (Fire Brigade) की गाड़ियां तैनात रहीं.

 

इस पूरे ऑपरेशन की कमान घाटशिला के एसडीपीओ अजीत कुजूर, अंचलाधिकारी (CO) राजाराम सिंह मुंडा और थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने संभाली. साथ ही आसपास के तीन थानों की पुलिस बल ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी थी ताकि कोई भी ग्रामीण विस्फोट की जद में न आए.

 

सेना का साहसिक मिशन और ग्रामीणों का आभार

भारतीय सेना के जवानों ने अपनी तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए बिना किसी जान-माल के नुकसान के इस चुनौतीपूर्ण मिशन को पूरा किया. जैसे ही बम को नियंत्रित विस्फोट के साथ नष्ट किया गया, ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. सेना की इस साहसिक पहल से प्रभावित होकर ग्रामीणों ने भारतीय सेना जिंदाबाद', 'भारत माता की जय' और 'जिला पुलिस जिंदाबाद' के गगनभेदी नारे लगाए.

 

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह उनके लिए गर्व का विषय है कि प्रशासन और सेना ने उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी. अब क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित है और लोग पुनः अपने सामान्य कामकाज और नदी की ओर लौटने की तैयारी कर रहे हैं. ग्रामीणों ने इस सफल ऑपरेशन के लिए पूरी पुलिस टीम और भारतीय सेना के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही