Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची DC ने 23 दिन पहले सदर अस्पताल में कोविड फ्लोर बनाने का दिया था निर्देश, स्थिति जस की तस

Advertisement
Advertisement
  • स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने कहा, निरीक्षण डीसी ने किया था, तो उसका जवाब वहीं देंगे

Ranchi : रांची में कोरोना संक्रमितों मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. सरकार के निर्देश पर रांची जिला प्रशासन अधिक से अधिक कोविड वार्ड बनाने का दावा कर रहा है. इसी कड़ी में बीते 4 अप्रैल को रांची डीसी छवि रंजन ने सदर हॉस्पिटल की नयी बिल्डिंग के तीसरे तल्ले में बनने वाले कोविड वार्ड की स्थिति का जायजा लिया था. हॉस्पिटल में काम की धीमी गति को देख डीसी ने कंस्ट्रक्शन एजेंसी के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर पर काफी नाराजगी जताई थी. इस पर कंस्ट्रक्शन एजेंसी के इंजीनियर ने आश्वासन दिया था कि अगले 12 से 15 दिन में कोविड वार्ड बनकर तैयार हो जाएगा. लेकिन स्थिति आज भी जस की तस है.

अभी तक काम अधूरा

मंगलवार को जब स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण सिंह, डीसी, एसएसपी सहित कई आला अधिकारियों के साथ सदर अस्पताल का निरीक्षण कर रहे थे, तो Lagatar.in रिपोर्टर ने नयी बिल्डिंग में बन रहे कोविड वार्ड का निरीक्षण किया. देखा गया कि अभी तक काम अधूरा है. कई रूम तक तो ऑक्सीजन पाइपलाइन नहीं पहुंची है. लिफ्ट का काम अधूरा है. रूम तो बने है, लेकिन अभी तक इसमें बेड नहीं रखे गये है. एक तरह से यहां पर काम पूरी तरह से अधूरा है. ऐसे में यह कहने में कोई शंका नहीं कि यहां कोविड वार्ड जल्द बन पाएगी.

50-60 बेड का हो सकता है इंतजाम

जब इसकी जानकारी अरुण सिंह ने Lagatar.in के रिपोर्टर ने ली, तो इस त्रसादी के समय में एक आला अधिकारी का जवाब काफी विचित्र मिला. उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है. चूंकि निरीक्षण डीसी ने किया था, तो उसका जवाब वहीं देंगे. अगर ठेकेदार और एग्जिक्यूटिव इंजीनियर को उन्होंने हॉस्पिटल के तीसरे तल्ले पर तय समय सीमा पर कोविड वार्ड बना देते, तो शायद 50-60 बेड का लाभ संक्रमितों को मिल पाता.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही