Search

 
 
 

छत्तीसगढ़ के सुकमा में 23 नक्सलियों ने किया सरेंडर,  एक करोड़ से भी ज्यादा इनाम था इन पर

राज्य के बस्तर क्षेत्र में पिछले दो दिनों में 45 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है और इनपर कुल 1.55 करोड़ रुपये का इनाम थ.  शुक्रवार को नारायणपुर जिले में 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था और उन पर 37.50 लाख का इनाम था
 

Raipur :  छत्तीसगढ़ में 1.18 करोड़ रुपये के इनामी 23 नक्सलियों द्वारा शनिवार को सुकमा में आत्मसमर्पण किये जाने की सूचना है. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 14 पुरुष और नौ महिलाएं शामिल हैं.

 

 

सुकमा एसपी किरण चौहान ने कहा कि 23 कट्टर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है. उन्हें सरकारी नीति के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जायेगी. उन्होंने नक्सलियों से हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की. पुलिस अधिकारियों के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर क्षेत्र में बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है. 

 

अधिकारियों ने कहा कि  नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति, 'नियद नेल्ला नार'(आपका अच्छा गांव) योजना से प्रभावित होकर और अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार पुलिस के बढ़ते प्रभाव से सरेंडर करने का फैसला किया.   

 

 

सरेंडर करने वाले नक्सलियों में डिवीजनल कमेटी सदस्य लोकेश उर्फ पोड़ियाम भीमा, पीएलजीए बटालियन नंबर के सदस्य रमेश उर्फ कलमू, कवासी मासा, प्रवीण उर्फ संजीव, नुप्पो गंगी, पुनम देवे, पार्टी सदस्या परस्की पांडे, पार्टी सदस्य माड़वी जोगा, स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य सन्नु दादा का गार्ड नुप्पो लच्छु, पार्टी सदस्य पोड़ियाम सुखराम और प्लाटून नंबर चार का डिप्टी कमांडर दूधी भीमा शामिल हैं, इन पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम था.

 

 इनके अलावा नक्सली एरिया कमेटी सदस्य मुचाकी रनौती, कलमू दूला, दूधी मंगला  और सिध्दार्थ उर्फ माड़वी   पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था. सात नक्सलियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था.


 
राज्य के बस्तर क्षेत्र में पिछले दो दिनों में 45 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है और इनपर कुल 1.55 करोड़ रुपये का इनाम थ.  शुक्रवार को नारायणपुर जिले में 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था और उन पर 37.50 लाख का इनाम था

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही