Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा में टिबड़ेवाल ने सरकारी जमीन हड़पी- बेची, राहत: डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल, होमगार्ड जवानों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, महिला आरक्षण बिल पर सरकार और विपक्ष में ठनी समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

Advertisement
Advertisement
Ranchi : गोड्डा में सरकारी जमीन हड़पने वालों, फर्जी दस्तावेज पर जमाबंदी कराने वालों, सादा पट्टा पर जमीन बेचने वालों को जिला प्रशासन चिह्नित कर रहा है. जिला प्रशासन ने ऐसे लोगों को नोटिस भेज कर जमीन से संबंधित दस्तावेज के साथ पक्ष रखने को कहा है. जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार, जिले के महगामा अंचल के विभिन्न मौजा में सरकारी जमीन हड़पने वालों में कैलाश टिबड़ेवाल और उनके परिवार के सदस्यों की अंतरलिप्तता है. लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई के मूड में जिला प्रशासन भी नहीं है. झारखंड में डॉक्टर्स की हड़ताल शुक्रवार को कुछ घंटे में ही खत्म हो गई. एमजीएम जमशेदपुर में डॉक्टर की पिटाई करनेवाले आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के तुरंत बाद डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले ली. इससे पहले सुबह 6 बजे से ही मेडिकल सेवाएं बंद कर दी गई थीं, केवल इमरजेंसी चल रही थी. हड़ताल खत्म करने की घोषणा के बाद रिम्स समेत राज्य के सभी अस्पतालों में फिर से ओपीडी सेवाएं शुरू कर दी गईं. झारखंड सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में होमगार्ड को समान कार्य का समान वेतन देने के हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर एसएलपी (स्पेशल लीव पिटीशन) को कोर्ट ने खारिज कर दिया है. शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में समान कार्य का समान वेतन को लेकर झारखंड सरकार की ओर से दायर एसएलपी की सुनवाई हुई. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट की डबल बेंच ने झारखंड सरकार द्वारा दायर एसएलपी को खारिज कर दिया. संसद से पास नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को लेकर शुक्रवार को एक बार फिर सरकार और विपक्ष के बीच रार ठन गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय में महिला आरक्षण को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि मजबूत और स्थिर सरकार रहने से बड़े फैसले इसी तरह किए जाते हैं. उन्होंने विपक्ष पर तंज कसा कि जो लोग पहले महिला बिल फाड़ते थे, उन्होंने भी इस बिल का समर्थन किया.वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दोहराया कि ओबीसी को जोड़े बगैर महिलाओं को आरक्षण बेमानी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/1-94.jpg"

alt="" width="1044" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/2-78.jpg"

alt="" width="1044" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/3-69.jpg"

alt="" width="1044" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/4-59.jpg"

alt="" width="1044" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/5-49.jpg"

alt="" width="1044" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/6-42.jpg"

alt="" width="1044" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/7-37.jpg"

alt="" width="1044" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/8-38.jpg"

alt="" width="1600" height="1257" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही