Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीएसएफ कैंप मेरू में 231 को मिला नियुक्ति पत्र, अभ्यर्थियों ने पीएम मोदी को कहा-थैंक्स

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम में शामिल हुईं केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी

Hazaribagh : हजारीबाग सीमा सुरक्षा बल प्रशिक्षण केंद्र मेरू में सोमवार को आयोजित रोजगार मेले में 231 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया. नौकरी मिलने पर अभ्यर्थियों ने पीएम मोदी को थैंक्स किया. नियुक्ति पत्र पाने के बाद अभ्यर्थियों के चेहरे पर मुस्कान नजर आया. सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया. छात्रों ने कहा कि पिछले कई सालों से विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में लगे हुए थे. लेकिन किसी न किसी कारणवश सफलता नहीं मिल पा रही थी. प्रधानमंत्री की सोच के कारण हम सभी को रोजगार मिल पाया है. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने 25 अभ्यर्थियों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र दिया. शेष नियुक्ति पत्र बीएसएफ के पदाधिकारियों ने दिया.

हजारीबाग में इन फोर्सेज में मिली नौकरी

मेरु में आयोजित रोजगार मेले में 175 बीएसएफ, 16 एसएसबी, आठ असम राइफल, तीन आईटीबीपी और 10 सीआरपीएफ के जवानों को नियुक्ति पत्र दिया गया. पूरे देश भर में एक साथ 51,000 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पीएम मोदी ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का हौसला, गिनाईं अब तक की उपलब्धियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया. गृह मंत्रालय इस रोजगार मेला कार्यक्रम के तहत विभिन्न सशस्त्र पुलिस फोर्स जैसे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), असम राइफल्स, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के साथ-साथ दिल्ली पुलिस की भर्ती कर रहा है. प्रधानमंत्री ने संबोधन में कहा कि देश के विकास में आप युवाओं को महत्वपूर्ण दायित्व दिया जा रहा है. अमृत काल में आप अमृत रक्षक बनने जा रहे हैं, जो कई प्लेटफॉर्म पर लोगों को सुरक्षा प्रदान करेंगे. देश को आप पर गर्व होगा. उन्होंने यह भी कहा कि ऑटोमोबाइल, फार्मा इंडस्ट्री, पर्यटन उद्योग, आधारभूत संरचना बनाने में आप लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा. जिन्हें नियुक्ति पत्र मिल रहा है, वह देश के साथ-साथ नागरिक सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण योगदान निभाने जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना की शुरुआत 28 अगस्त से ही हुई थी, जिसका लाभ लोगों को मिला. बैंकों में 50 करोड़ से अधिक खाते खुले जिससे स्वरोजगार में सहायता मिली. 21 लाख से अधिक बैंक मित्र बनाए गए. वहीं मुद्रा योजना से 24 लाख करोड़ रुपए लोन दिया गया. उन्होंने कहा कि रोजगार देने को लेकर सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है. 2047 तक भारत बड़े मुकाम पर पहुंचने वाला है.

खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर, 673 ई-लर्निंग कोर्सेस उपलब्ध 

पीएमओ के बयान में कहा गया है कि रोजगार मेला युवाओं को सशक्त करने का एक खास कदम है, जिसके तहत देश के विकास में युवाओं को अवसर प्रदान करेगा. नवनियुक्तों को इसके तहत आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर एक ऑनलाइन मॉड्यूल कर्मयोगी के माध्यम से खुद को ट्रेंड करने का एक मौका भी मिलेगा. यहां किसी भी डिवाइस को सीखने के लिए 673 ई-लर्निंग कोर्सेस उपलब्ध है.

सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत 

पीएमओ से जारी बयान में कहा गया है कि यह भर्ती देश की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगी. इस भर्ती के तहत आतंकवाद का मुकाबला करने, उग्रवाद से निपटने, वामपंथी उग्रवाद विरोधी और देश की सीमाओं की रक्षा करने में भी मदद मिलेगी. आप सभी अभ्यर्थियों से देश को भी उम्मीद है.

पीएम मोदी को देश के युवाओं से बड़ी उम्मीद : अन्नपूर्णा

नियुक्ति पत्र देने के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा यह आप लोगों के लिए बेहद खुशी का पल है कि आप अब देश की रक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहे हैं. इसके लिए आपके माता-पिता भी धन्यवाद के पात्र हैं. अन्नपूर्णा देवी ने यह भी कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आपसे बेहद उम्मीद है. मिशन कर्म योगी के साथ जुड़कर आप देश सेवा करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 तक 10 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा किया है. इसी कड़ी में आठवां रोजगार का आयोजन किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/9-30.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/8-45.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : स्वर्णिम">https://lagatar.in/swarnim-neeraj-the-golden-target-pierced-by-javelin-in-the-world-athletics-championship/">स्वर्णिम

नीरज, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाला से भेदा गोल्डन लक्ष्य
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही