Ranchi : जिले के तुपुदाना से 239 किलो डोडा बरामद हुआ है. एसएसपी चंदन सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई की. पुलिस ने तुपुदाना ओपी क्षेत्र के भंडरा टोली स्थित जर्जर मकान के एक कमरे में डोड़ा बरामद किया है. एसएसपी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. कहा कि हटिया डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने हुड़वा स्थित भंडरा टोली में यह कार्रवाई की.
रांची के तुपुदाना से 239 किलो डोडा बरामद
Last Updated: Oct 28, 2024 12:00 AM (IST)