Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-sindri-gayatri-family-mourns-the-balasore-train-accident/">(Dhanbad)
जिला वॉलीबॉल संघ व वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर की ओर से 8 दिवसीय 23वां समर वॉलीबॉल फिटनेस कैंप 4 जून को हीरापुर पार्क मार्केट के समीप वॉलीबॉल स्टेडियम में शुरू हुआ. कैंप का उद्घाटन धनबाद जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एसएम हसमी व कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा ने किया. कैंप में शहर के विभिन्न कॉलेजों व क्लबों के 150 से अधिक लड़के-लड़कियां हिस्सा ले रहे हैं. जिला वॉलीबॉल संघ के महासचिव व वॉलीबॉल प्रशिक्षक सूरज प्रकाश लाल ने बताया कि 11 जून तक चलने वाले इस कैंप में वैसे खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिन्होंने अंतर विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है. कैंप में खिलाड़ियों को वॉलीबॉल की नई तकनीकों की जानकारी दी जा रही है. साथ ही साथ मैदान में खेलने का सही तरीका भी सिखाया जा रहा है. मौके पर वॉलीबॉल के एनआईएस कोच राघव रश्मि, पंकज कुमार, अब्दुल रहमान, नीरज कुमार, मोती दास, बनर्जी जितेन कुमार, बीके पांडेय आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-9-years-of-modis-rule-dedicated-to-good-governance-and-poor-welfare-aparna/">धनबाद
: सुशासन व गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा मोदी का 9 वर्ष का शासन- अपर्णा [wpse_comments_template]
धनबाद में 23वां समर वॉलीबॉल फिटनेस कैंप शुरू, 150 खिलाड़ी ले रहे भाग
Leave a Comment