Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

5 जिले, 34 जगह ईडी के छापे, टाटा मोटर्स के जीएम समेत 8 अफसर निलंबित, चंद्रयान - 3 ने रचा स्वर्णिम इतिहास, आईएएस ने पत्नी के नाम खरीदी एक करोड़ की जमीन समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड में कथित शराब और जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राज्य के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव, शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी सहित कुछ अन्य लोगों के 32 ठिकानों पर बुधवार को एकसाथ छापेमारी की. टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के आठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है. इनमें चार महाप्रबंधक (जीएम) और चार सुपरवाइजर शामिल हैं. इन्हें टाटा मोटर्स में आठ जुलाई को हुई दुर्घटना मामले में सुरक्षा की अनदेखी करने के आरोप में निलंबित किया गया है. टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 8 जुलाई को फाइनल डिवीजन में हुए चेचिस के एक्सीडेंट से दो मजदूर घायल हुए थे. इसमें इलाज के दौरान अरुण कुमार सिंह की मृत्यु हो गई थी. चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर समय से सफल सॉफ्ट लैंडिंग कर भारत के लिए एक स्वर्णिम इतिहास रच दिया है. अब भारत, रूस, अमेरिका और चीन के बाद चंद्रमा पर सफलतापूर्वक यान उतारने वाला चौथा देश बन चुका है. इसरो के वैज्ञानिकों ने यह साबित कर दिया है कि भारत विश्व गुरु बनने की स्थिति में आ चुका है. चंद्रयान 3 के सॉफ्ट लैंडिंग होते ही संपूर्ण देश में पटाखे फूटने लगे. झारखंड में लैंड स्कैम, खनन घोटाला, टेंडर कमीशन घोटाला और अब शराब घोटाले की जांच कर रही ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) राज्य के एक सीनियर आईएएस अधिकारी की कुंडली खंगाल रही है. ईडी यह पता लगाने में जुटी है कि झारखंड में फिलहाल महत्वपूर्ण पद पर विराजमान व अहम भूमिका निभा रहे इस वरीय आईएएस ने जमीन खरीद में कहां-कहां और कितना इनवेस्ट किया है. वैसे पूर्व में भी इस आईएएस अधिकारी के खिलाफ बड़ी जांच हो चुकी है. लेकिन उसमें उन्हें क्लीन चिट मिली थी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/1-68.jpg"

alt="" width="1025" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/2-64.jpg"

alt="" width="1025" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/4-47.jpg"

alt="" width="1025" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/5-36.jpg"

alt="" width="1025" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/6-35.jpg"

alt="" width="1025" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/7-35.jpg"

alt="" width="1025" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/8-36.jpg"

alt="" width="1600" height="1246" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही