Search

 
 
 

सदर अस्पताल में सुबह तक तैयार हो जाएगा 240 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड

 

Ranchi : कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए रांची जिला प्रशासन राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार दूसरी लहर पर नियंत्रण पाने के प्रयास में लगा है. डीसी छवि रंजन ने बताया कि जिले में संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड और आईसीयू की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है.

गुरुवार रात से सदर अस्पताल में 240 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड की व्यवस्था पूरी कर ली जाएगी. इससे पहले हॉस्पिटल के तीसरे तल्ले पर 60 आईसीयू बेड और चौथे तल्ले पर 120 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड की व्यवस्था थी. अब हॉस्पिटल में अतिरिक्त 120 ऑक्सिजन सपोर्टेड बेड की व्यवस्था कर दी गई है. कुल मिलाकर अब हॉस्पिटल में 240 ऑक्सिजन सपोर्टेड बेड की व्यवस्था है.

रिसालदार सीएचसी में 7-10 दिनों में 90 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड की व्यवस्था

डीसी ने डोरंडा स्थित रिसालदार सीएचसी में भी ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड की व्यवस्था बढ़ाई जाने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आने वाले 7 से 10 दिनों में यहां 90 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड की व्यवस्था की जाएगी. साथ ही खेलगांव में 200 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड की व्यवस्था करने की भी तैयारी की जा रही है.

बेड बढ़ाने को लेकर प्राइवेट हॉस्पिटलों ने दे मंजूरी

डीसी ने आगे बताया कि बेड बढ़ाने को लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल से भी बात की गई है. अस्पतालों ने बेड बढ़ाने पर अपनी सहमति दी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही