सबसे ज्यादा मेडिसिन विभाग के ओपीडी में मरीजों ने कराया इलाज Ranchi : मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस होने के कारण रिम्स की ओपीडी सेवा बंद थी. जिसके बाद बुधवार को ओपीडी खुलने पर मरीजों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली. रिम्स से मिले आंकड़े के मुताबिक बुधवार को 2403 मरीजों ने ओपीडी व इमरजेंसी में चिकित्सीय सलाह ली. इनमें 1821 नए मरीज, जबकि 582 मरीज वैसे थे, जिन्हें दोबारा चिकित्सकों की सलाह लेने के लिए आना पड़ा. सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या मेडिसिन विभाग के ओपीडी में थी. यहां कुल 343 मरीज पहुंचे. इनमें 279 नए मरीज जबकि 64 मरीज वैसे थे, जिन्होंने दोबारा परामर्श लिया है.
में बनी झारखंड की सभी लोकसभा सीट जीतने की रणनीति, राहुल, प्रियंका, खरगे की होंगी जनसभाएं : अविनाश पांडे [wpse_comments_template]
मेडिसिन और स्किन विभाग की ओपीडी में मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा
मेडिसिन विभाग के ओपीडी में आने वाले अधिकांश मरीजों में वायरल फ्लू का लक्षण देखने को मिला. बता दें कि बरसात के मौसम में सर्दी खांसी और बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ी है. वही स्क्रीन ओपीडी में भी कुल 199 मरीज पहुंचे थे. इनमें 163 नए मरीज. जबकि 36 ऐसे मरीज थे जिन्होंने दोबारा चिकित्सक से परामर्श लिया.इन विभागों में पहुंचे इतने मरीज
मेडिसिन : 343 पीडियाट्रिक : 123 स्किन एंड वीडी : 199 सर्जरी : 131 पीडियाट्रिक सर्जरी : 41 ऑर्थोपेडिक : 174 न्यूरोसर्जरी : 153 ऑब्स एंड गायनी : 139 आई : 123 ईएनटी : 156 डेंटल : 139 टीबी एंड चेस्ट : 22 यूरोलॉजी : 82 कार्डियोलॉजी : 106 साइकेट्री : 35 ट्रॉमा सेंटर : 14 सिटीवीएस : 27 न्यूरोलॉजी : 146 नियोनेटोलॉजी : 06 सर्जिकल ऑन्कोलॉजी: 01 कार्डियोलॉजी इमरजेंसी: 11 सेंट्रल इमरजेंसी : 189 लेबर रूम : 25 इमरजेंसी नियोनेटोलॉजी : 06 इमरजेंसी पीडियाट्रिक : 14 इसे भी पढ़ें – दिल्ली">https://lagatar.in/strategy-to-win-all-lok-sabha-seats-of-jharkhand-made-in-delhi-rahul-priyanka-kharge-will-hold-public-meetings/">दिल्लीमें बनी झारखंड की सभी लोकसभा सीट जीतने की रणनीति, राहुल, प्रियंका, खरगे की होंगी जनसभाएं : अविनाश पांडे [wpse_comments_template]
Leave a Comment