Search

 
 
 

तीन जिलों से 243 हज यात्री होंगे रवाना, झारखंड स्टेट हज कमेटी दे रही विशेष प्रशिक्षण

 
Basant Munda Ranchi: झारखंड के रांची, खूंटी और सिमडेगा जिलों से इस वर्ष 243 मुस्लिम श्रद्धालु हज यात्रा के लिए पवित्र मक्का शरीफ रवाना होंगे. हज को सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से झारखंड स्टेट हज कमेटी यात्रियों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान कर रही है. यह प्रशिक्षण प्रातः 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित हो रहा है. जिसमें महिला और पुरुष हज यात्रियों को एक साथ हज से जुड़ी प्रक्रियाएं, नियमावली, स्वास्थ्य सुरक्षा और यात्रा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं. इस बार हज यात्री रांची से कोलकाता जाएंगे, जहां से उन्हें हज कमेटी ऑफ इंडिया के माध्यम से फ्लाइट द्वारा मक्का भेजा जाएगा. झारखंड स्टेट हज कमेटी के कार्यपालक पदाधिकारी आफताब अहमद ने जानकारी दी कि इस वर्ष हज यात्रियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है, जो चिंता का विषय है. हर साल के मुकाबले इस बार ग्राफ नीचे गया है, जिससे लोगों में यात्रा को लेकर रूचि में कमी झलक रही है. हज यात्रा पर खर्च और व्यवस्था इस पवित्र यात्रा के लिए एक हज यात्री को लगभग 3.58 लाख का खर्च वहन करना होगा. इसके अतिरिक्त, कुर्बानी के लिए अलग से शुल्क देना अनिवार्य है. यात्रियों की सुविधा और मार्गदर्शन के लिए 9 स्टेट हज इंस्पेक्टरों की तैनाती की गई है, जिनमें एक महिला इंस्पेक्टर भी शामिल हैं. ये सभी इंस्पेक्टर सरकारी कर्मचारी होंगे और मक्का में रहकर हज यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे. इसे भी पढ़ें -नेशनल">https://lagatar.in/national-herald-case-congress-protests-in-front-of-ed-office-against-chargesheet/">नेशनल

हेराल्ड मामला: चार्जशीट के विरोध में कांग्रेस का ईडी कार्यालय समक्ष प्रदर्शन
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही