Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिल्ली विधानसभा में 25 एंबुलेंस खड़ी-खड़ी हो गई बेकार, हादसे के बाद भी नहीं मिली मदद,प्रशासन नाराज

सिल्ली विधानसभा इलाके में 25 से ज्यादा एंबुलेंस तो हैं, लेकिन कोई भी काम का नहीं है. ये सभी गाड़ियां विधायक और सांसद फंड से खरीदी गई थी और अलग-अलग NGO को दी गई थी कि जरूरत के वक्त लोगों की मदद करे.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: सिल्ली विधानसभा इलाके में 25 से ज्यादा एंबुलेंस तो हैं, लेकिन कोई भी काम का नहीं है. ये सभी गाड़ियां विधायक और सांसद फंड से खरीदी गई थी और अलग-अलग NGO को दी गई थी कि जरूरत के वक्त लोगों की मदद करे. लेकिन अफसोस, जब जरूरत पड़ी तो एक भी एंबुलेंस नहीं मिला.

 

Uploaded Image

 

सोनाहातु हादसे में घायलों को निजी गाड़ी से भेजना पड़ा रिम्स

 

20 जून को सोनाहातु में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए. पहले तो उन्हें स्थानीय हेल्थ सेंटर ले जाया गया, फिर जब हालत बिगड़ी तो रिम्स रांची भेजना पड़ा. लेकिन एंबुलेंस नहीं मिला, इसलिए उन्हें प्राइवेट गाड़ी से भेजा गया. यहां गौर करने वाली बात ये है कि  इतनी संख्या में एंबुलेंस होते हुए भी किसी को उसका फायदा नहीं मिल पाया.

 

 

प्रशासन ने बार-बार भेजे चिट्ठियां, फिर भी जवाब नहीं

रांची जिला प्रशासन इस बात को लेकर काफी परेशान है. कई बार चिट्ठियां भेजी गईं कि बताइए ये गाड़ियां कहां हैं, क्यों नहीं चल रही हैं, लेकिन अब तक कोई ढंग का जवाब नहीं मिला. अब फिर से प्रशासन ने सख़्ती दिखाई है और तीन दिन के अंदर सारी जानकारी देने को कहा है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही