Search

 
 
 

कालीन - दरी बुनकारों का 25 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, मिला किट और प्रमाण पत्र

 
Garhwa : जिले के धुरकी प्रखंड के रक्सी  गांव में चल रहा कालीन दरी बुनकरों का 25 दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को संपन्न हो गया. समापन के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रक्सी, कडवा , दुसेया सहित गरबांध गांव के कुल 40 युवक-युवतियां को नि:शुल्क प्रशिक्षण लिया. समापन के मौके पर सभी को आवश्यक किट एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया. उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धुरकी प्रखंड समन्वयक प्रवीण मिश्रा उपस्थित रहे. मुख्य अतिथि ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ना है. प्रशिक्षण के पश्चात सभी प्रशिक्षित लोगों को 25 दिनों का प्रोत्साहन राशि सरकार द्वारा दिया जाना है, जो उनके बैंक खाते में दिया जायेगा. प्रशिक्षणदाता एजेंसी रतन फाउंडेशन के सेक्रेटरी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड रांची के द्वारा विशेष घटक योजना के तहत सिर्फ अनुसूचित जाति के लोगों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया है. संस्था का प्रयास है कि सभी प्रशिक्षित बेरोजगारों को उनके गांव में ही क्लस्टर बनाकर रोजगार के अवसर दिये जाएं और उन्हें सरकार द्वारा दिए जा रहे अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया जाये. मौके पर प्रशिक्षक सुरेंद्र राम, संजय कुमार, संतोष प्रजापति, बुनकर समिति के करीमन प्रजापति सहित सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : FIH">https://lagatar.in/fih-hockey-olympic-qualifier-italy-beats-chile-in-shootout/">FIH

हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर : इटली ने चिली को शूटआउट में हराया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही