Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीटीसी प्रशिक्षण में पास हुए 25 उत्पाद दरोगा

Ranchi : पीटीसी प्रशिक्षण में 25 उत्पाद दरोगा पास हुए हैं. जिनमें एक उत्पाद इंस्पेक्टर और 24 सब उत्पाद इंस्पेक्टर शामिल हैं. इसको लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा आदेश जारी किया गया है. जारी किये गये आदेश में कहा गया है, कि झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग में पीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एक उत्पाद निरीक्षक और 24 प्रशिक्षु उत्पाद अवर निरीक्षक का बुनियादी प्रशिक्षण 22 जनवरी 2022 से लेकर 28 नवंबर 2022 तक आयोजित किया गया. जिसमें एक उत्पाद इंस्पेक्टर और 24 सब उत्पाद इंस्पेक्टर उत्तीर्ण हुए. इसे भी पढ़ें - स्टेट">https://lagatar.in/preparation-for-state-bar-council-elections-started-lawyers-do-not-do-this-work-they-can-be-deprived-of-voting/">स्टेट

बार काउंसिल चुनाव की तैयारी शुरू, वकीलों ने नहीं किया ये काम तो वोटिंग से हो सकते हैं वंचित

परीक्षाफल में त्रुटि पाये जाने पर सूचित किया जाये

झारखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के संयुक्त सचिव से अनुरोध करते हुए कहा गया है, कि इस परीक्षाफल को अपने स्तर से संबंधित अधिकारियों के सेवापुस्त में अंकित कराते हुए सभी पदाधिकारियों को सूचित कराने की कृपा की जाये. साथ ही परीक्षाफल में किसी प्रकार की त्रुटि पाये जाने पर सूचित किया जाये, ताकि संशोधित परीक्षाफल प्रकाशित किया जा सके. इसे भी पढ़ें - कानपुर">https://lagatar.in/in-kanpur-the-head-of-the-house-expressed-his-pain-after-wife-and-daughter-were-burnt-alive-demanding-action-against-the-officers/">कानपुर

में पत्नी-बेटी के जिंदा जलने पर घर के मुखिया ने बयां किया दर्द, अफसरों पर एक्शन की मांग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही