Search

 
 
 

कैबिनेट की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग के लिए छात्राओं को मिलेगी राशि

 
Ranchi : सीएम चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक हुई. बैठक में कुल 25 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जेट नियमावली में संशोधन किया गया है. तकनीकी शिक्षक नियुक्ति के लिए नई नियमावली के गठन की स्वीकृति दी गई है. राज्य छात्राओं को तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए मानकी मुंडा छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना शुरू होगी.

जानिये कैबिनेट के अन्य प्रस्ताव

डिप्लोमा करने वाले छात्राओं को प्रति वर्ष ₹15000 और इंजीनियरिंग करने के लिए₹30000 वार्षिक राशि दी जाएगी. सभी वर्ग की छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा. मंत्रियों के आवास के लिए अब उन्हें मिलेगा अधिक राशि. इसके लिए 114 करोड़ 47 लाख रुपया के प्रस्ताव की मंजूरी मिली. राज्यपाल का एक वरीय आप्त सचिव का पद स्वीकृत किया गया है. वित्त आयोग के गठन को स्वीकृति दी गई है. झारखंड सरकार के अधीन राज्य के जितने भी आवासीय छात्रावास हैं, इसके संचालन, प्रबंधन और भोजन के लिए छात्रावास पोषण योजना के गठन को स्वीकृति दी गई है. इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/floor-test-of-nitish-government-mlas-started-reaching-assembly-speaker-also-reached/">नीतीश

सरकार का फ्लोर टेस्ट, विधायक पहुंचने लगे विधानसभा, स्पीकर और सीएम नीतीश भी पहुंचे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही