Search

 
 
 

रामगढ़ जिले के 25 शिक्षक हुए सम्मानित

समारोह में 25 शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.अंग्रेजी साक्षरता कार्यक्रम  में बेहतर प्रदर्शन के लिए गोला प्रखंड को टॉप ब्लॉक व रकुवा संकुल को बेस्ट क्लस्टर के रूप में पुरस्कृत किया.
 
सम्मान पाने वाले शिक्षक व अन्य.

Ramgarh : रामगढ़ स्थित झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय परिसर में निहार शांति पाठशाला ‘फनवाला’ के तहत शिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन व विशिष्ट अतिथि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुलोचना कुमारी शरीक हुईं. समारोह में 25 शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

 


लीपफॉरवर्ड के राज्य प्रबंधक मुकेश बर्णवाल, सहायक प्रबंधक सना देशमुख व वरीय कार्यकारी मानसी तलावडेकर ने अंग्रेजी साक्षरता कार्यक्रम  में बेहतर प्रदर्शन के लिए गोला प्रखंड को टॉप ब्लॉक व रकुवा संकुल को बेस्ट क्लस्टर के रूप में पुरस्कृत किया. अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन ने कहा कि यह समारोह न केवल उत्कृष्टता का सम्मान था बल्कि पूरे जिले के शिक्षकों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनकर उभरा है. समर्पित प्रयास, निरंतर सहयोग व सही दिशा में कार्य करके शिक्षा के स्तर में सार्थक बदलाव लाया जा सकता है.


समारोह में एपीओ कुमार राज, एसपीएमयू के जिला कॉर्डिनेटर आदित्य कुमार, मिथलेश कुमार रविदास सहित सभी प्रखंडों के बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी व शिक्षक शामिल रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही