Search

गुमला की 25 आदिवासी छात्राओं ने इसरो का किया भ्रमण, चंद्रयान- 3 के वैज्ञानिकों से की बात

  • उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने छात्राओं को बधाई दी
Gumla : आवासीय विद्यालयों के 25 आदिवासी छात्राओं ने एक्सपोजर विजिट के तहत बुधवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित इसरो परिसर में चंद्रयान तीन और इसरो की अन्य गतिविधियों को करीब से देखा. इस दौरान चंद्रयान- 3 के वैज्ञानिकों से भी मुलाकात की. छात्राओं के एक्सपोजर विजिट के लिए गुमला जिला प्रशासन को इसरो चेयरमैन ऑफिस एवं तमिलनाडु शिक्षा सचिव द्वारा मुख्य रूप से सहयोग प्राप्त हुआ. साथ ही रांची एयरपोर्ट एवं चेन्नई एयरपोर्ट के डायरेक्टर का भी सहयोग मिला. इन छात्राओं को इसरो के लिए मंगलवार को रवाना किया गया था. छात्राओं को गुमला से रांची सड़क मार्ग, रांची से चेन्नई प्लेन एवं चेन्नई से श्रीहरिकोटा सड़क मार्ग से ले जाया गया. जिले के आदिवासी छात्राओं द्वारा सफलतापूर्वक एक्सपोजर विजिट के लिए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/662-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> इसे भी पढ़ें – केंद्र">https://lagatar.in/if-central-government-doesnt-listen-we-will-go-to-president-to-save-hec-subodh-kant/">केंद्र

सरकार ने नहीं सुनी, तो एचइसी को बचाने के लिए राष्ट्रपति के पास जाएंगे : सुबोधकांत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//