Search

 
 
 

दिल्ली एनसीआर में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर कोहरे के कारण 25 गाड़ियां टकरायी, एक की मौत

 
NewDelhi : दिल्ली एनसीआर, (गाजियाबाद) ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में आज सुबह घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार रोक दी. खबर है कि कोहरे के कारण ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर 25 गाड़ियां आपस में टकरा गयी. घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और कई लोग घायल हो गये हैं. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  जानकारी के अनुसार छोटी और बड़ी गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में शामिल हैं. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी है. इसे भी पढ़ें : मोदी">https://lagatar.in/the-modi-government-and-arnab-goswami-were-informed-about-the-pulwama-attack-4-days-ago-read-leaked-chat/18327/">मोदी

सरकार और अर्नब गोस्वामी को पुलवामा हमले की सूचना 4 दिन पहले से थी! पढ़ें, लीक चैट

ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर लंबा जाम लग गया

बता दें कि आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा देखने को मिला था. इस वजह से ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर कई छोटी-बड़ी गाड़ियां आपस में टकरा गयी. हादसे की वजह से ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर लंबा जाम लग गया. बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और जाम हटाया. बता दें कि हादसे की वजह से सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी है. इन गाड़ियों को क्रेन की मदद से हटाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :  सवाल">https://lagatar.in/ask-questions-not-to-the-person-in-power-but-only-to-the-condition-that-the-government-should-not-belong-to-the-bjp/18307/">सवाल

सत्तासीन व्यक्ति से नहीं विपक्ष से पूछें, बस शर्त यह कि सरकार भाजपा की ना हो

कोहरे के दौरान बेहद सावधानी से वाहन चलायें

पुलिस ने लोगों को आगाह किया है कि वे कोहरे के दौरान बेहद सावधानी से वाहन चलायें. पुलिस ने कहा है कि संभव हो सके तो इस समय यात्रा करने से बचें, अगर घर से निकलना ही हो तो रास्ते में बायें चलें, डीपर का इस्तेमाल करें और धीरे वाहन चलाये. मौसम विभाग का अनुमानहै कि दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक कोहरा छाया रहेगा. इसे भी पढ़ें :   दिल्ली:">https://lagatar.in/delhi-aims-director-dr-randeep-guleria-gets-countrys-first-vaccine/18290/">दिल्ली:

AIMS के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया को लगा देश का पहला टीका
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही