Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंडरा ओपी क्षेत्र में 25 वर्षीय युवती की हत्या, प्रेमी के घर से शव हुआ बरामद

Advertisement
Advertisement
 Ranchi :  25 वर्षीय युवती की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गयी है. युवती का शव उसके प्रेमी के घर से बरामद हुआ है. यह मामला पंडरा ओपी क्षेत्र का है. शनिवार की देर शाम इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. जिस युवती की हत्या की गई है उसकी पहचान नहीं हो पाई है. वहीं उसका प्रेमी प्रशांत अभी फरार है. पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

 क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर शाम रांची के पंडरा थाने में एक लड़की ने फोन करके जानकारी दी कि उसके भाई जिसका नाम प्रशांत है उसके कमरे से खून निकल रहा है. पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची और दरवाजा खुला तो अंदर खून से लथपथ एक ही युवती का शव पड़ा हुआ था. पुलिस को पूछताछ में जानकारी मिली है कि जिस युवती की हत्या हुई है वह प्रशांत नाम के युवक की प्रेमिका है. वह अक्सर प्रशांत से मिलने आया करती थी. हालांकि युवती को नाम से प्रशांत के घरवाले भी नहीं जानते थे.

 प्रेमी पर हत्या का शक

इस मामले में आशंका जताई जा रही है प्रशांत ही अपनी प्रेमिका की हत्या कर फरार हो चुका है. प्रशांत का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है. पुलिस प्रशांत की तलाश में अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही है. प्रशांत की गिरफ्तारी के बाद से ही युवती की पहचान और हत्या की वजह दोनों सामने आ पाएगी.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही