Search

 
 
 

पारस अस्पताल में संजय सेठ की मौजूदगी में नमो बुक बैंक को 2500 पुस्तकें सौंपी गयी

 
Ranchi : रांची के पारस अस्पताल परिवार ने रविवार को 2500 पुस्तकें नमो बुक बैंक को प्रदान की. इस अवसर पर सांसद संजय सेठ ने बताया कि इसके साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुए नमो बुक बैंक ने पुस्तकें प्राप्त करने का ढाई लाख का लक्ष्य पूर्ण कर लिया. बुक बैंक के संचालन में समाज ने जो सहयोग दिया, उसके लिए आभार. बुक बैंक के लिए पुस्तकें प्रदान करने के क्रम में अस्पताल परिवार ने आज सेल्फी प्वाइंट बना, लोगों को प्रोत्साहित किया. पारस अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ संजय ने घोषणा की कि पारस अस्पताल नमो बुक बैंक के पुस्तक संग्रह का एक केंद्र बनेगा. इस क्षेत्र के लोग यहां पर भी अपनी पुस्तकें जमा कर सकते हैं. डॉ संजय ने सुझाव दिया कि नमो कपड़ा बैंक का भी शुभारंभ करना चाहिए. कई घरों में कपड़े पड़े रहते हैं, जो बच्चों को छोटे हो जाते उनके काम नहीं आते, ऐसे कपड़े हम दूसरे बच्चों को दे सकते हैं. सांसद ने उनके सुझाव पर काम करने की बात कही.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/11.jpeg"

alt="" width="1080" height="810" />

जरूरतमंद तक पहुंचाने में मदद करेंगे

पारस हॉस्पिटल के फेसिलिट डायरेक्टर ने कहा कि कोई भी अच्छा कदम जो लोगों हित में होगा, हमलोग उसे जरूरतमंद तक पहुंचाने में मदद करेंगे और प्रयास करते रहेंगे. मौके पर डॉक्टर मेजर रमेश दास, एचआर हेड विष्ट, जीएम मार्केटिंग यशवंत और हॉस्पिटल के विभाग के डॉक्टर्स, कर्मचारी और अभिभावक भी मौजूद थे.
इस आयोजन के लिए सांसद संजय सेठ ने मेडिकल डायरेक्टर डॉ संजय कुमार ,फेसिलिटी डायरेक्टर डॉ नितेश कुमार, डॉ मेजर रमेश दास सहित पारस हॉस्पिटल के अन्य सदस्यों का आभार व्यक्त किया.
इसे भी पढ़ें – 76">https://lagatar.in/with-76-percent-approval-rating-modi-is-again-the-worlds-most-popular-leader/">76

प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग के साथ मोदी फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही