Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीओआई के 2500 सीएसपी संचालक कल से हड़ताल पर समेत धनबाद की कई खबरें

  • जमा निकासी शुल्क में वृद्धि के खिलाफ राज्य भर में आंदोलन
  • तीन दिनों तक सीएसपी बंद रखेंगे, बैंक पर मनमानी का आरोप
Putki (Dhanbad) : बैंक ऑफ इंडिया के 2500 से ज्यादा सीएसपी संचालक आधार कार्ड के माध्यम से जमा-निकासी के शुल्क में वृद्धि के खिलाफ 22 से 24 अप्रैल तक तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल पर रहेंगे. ऑल झारखंड बीसी यूनियन के धनबाद जिला कोषाध्यक्ष त्रिभुवन दास ने कहा कि बीओआई ने सीएसपी से आधार कार्ड के माध्यम से जनधन खाते को छोड़ किसी भी अन्य तरह की निकासी शुल्क में अप्रत्याशित वृद्धि कर दी है. एक अप्रैल से जमा या निकासी राशि पर 25 रुपये के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी लिया जा रहा है. ऐसा नियम अन्य बैंकों में नही है. रिजर्व बैंक का भी कोई स्पष्ट निर्देश नहीं है. ऐसे में यह साफ तौर पर बीओआई की मनमानी है. उन्होंने मांग की कि जमा-निकासी शुल्क वृद्धि को बैंक अविलंब वापस ले और एक माह में छह निःशुल्क ट्रांजेक्शन को लागू करे. ऐसे नियम से सीएसपी के ग्राहकों में कमी होगी. वृद्ध, पेंशनधारी, आर्थिक रूप से कमजोर और महिला ग्राहकों को ज्यादा नुकसान होगा. ऐसे में सभी सीएसपी को छोड़ ये लोग बैंक का रूख करेंगे. इससे सीएसपी संचालकों को भी आर्थिक नुकसान होगा. ऐसे में धनबाद के करीब 250 व पूरे राज्य के 2500 सीएसपी संचालक तीन दिनों तक सीएसपी बंद रखेंगे. इस संदर्भ में धनबाद के बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों से वार्ता भी हुई, जो विफल रही. सीएसपी संचालकों के यूनियन ने चुनाव आचार संहिता को देखते हुए प्रबंधन को बिना लिखित सूचना दिये ही हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है.

ढुल्लू महतो के भाई ने बरोरा थाने में दर्ज कराया केस

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में ढुल्लू की सियासी एंट्री

धनबाद : लोकसभा चुनाव में धनबाद के भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के बड़े भाई शत्रुघ्न महतो ने सोशल मीडिया पर जाति विशेष के लिए आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी करने वाले एक शख्स रवि कुमार महतो के खिलाफ बरोरा थाना में शिकायत दर्ज करवायी है. शिकायत दर्ज करवा कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है. शत्रुघ्न महतो के अनुसार बाघमारा विधायक सह भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो की छवि को धूमिल करने और सामाजिक द्वेष को भड़काने के लिए साजिश के तहत उक्त युवक के द्वारा ये पोस्ट किया गया है. शिकायत में आरोपी युवक का मोबाइल नंबर भी बताया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. उधर, सियासी गलियारे में भाई के जरिये ढुल्लू महतो के कूदने को लेकर चर्चा खूब हो रही है. कहा जा रहा है कि इसी बहाने ढुल्लू महतो अपनी राजनीतिक छवि सुधारने में लगे हैं. साथ ही जाति विशेष को अपने पक्ष में साधने की भी एक कोशिश कर रहे हैं.

8 लाख की ठगी में दो सगे भाई गए जेल

धनबाद : धनबाद के कारोबारी से 18 लख रुपये की ठगी के मामले में बैंकमोड़ पुलिस ने कोलकाता से पकड़े गए दो आरोपियों को जेल भेज दिया है. बता दें कि कोलकाता के शुभमय और तन्मय मुखर्जी दोनों सगे भाई हैं और एक साथ मिलकर कारोबार करते हैं. धनबाद के कारोबारी नीरज जैन ने इस बार इन दोनों भाइयों की कंपनी को रॉड लेने की एवज में 18 लाख रुपया दिया था, लेकिन बाद में दोनों भाइयों ने ना ही रॉड दिया और ना ही रकम लौटाया. इस मामले को लेकर नीरज ने मार्च 2024 में बैंक मोड़ थाने में प्राथमिक दर्ज कराई थी. इन दोनों भाइयों के खिलाफ झारखंड में आधा दर्जन और ठगी के मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं.

एमपीएल में 300 प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्रों का वितरण

समग्र विकास एमपीएल का उद्देश्य : सीईओ

मैथन : एमपीएल में शुक्रवार को सीएसआर द्वारा प्रमाणपत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया. समारोह में 3 सौ प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया. प्रमाण पत्रों का वितरण करते हुए एमपीएल के चीफ ओएंडएम सुधाकर टंडन ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा यह प्रशिक्षण युवाओं को अपना भविष्य संवारने में मददगार साबित होगा. एमपीएल के सीईओ विजयंत रंजन ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य समग्र विकास करना है, ताकि युवा जीवन के हर क्षेत्र में अपनी पैठ बना अपना भविष्य संवार सकें. उन्होंने छात्र, युवाओं को कड़ी मेहनत, लगन एवं ईमानदारी से आगे बढ़ने का मंत्र दिया. सीईओ रंजन ने कहा कि एमपीएल सदैव समाज के समेकित विकास के प्रति कृतसंकल्पित है. यही वजह है सभी वर्गों के विकास को ध्यान में रखते हुए कई योजनाओं पर काम चल रहा है और समाज के लोग लाभान्वित हो रहे हैं. उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की. सीएसआर हेड मृत्युंजय रे ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. उल्लेखनीय है कि छात्र-छात्राओं को स्वरोजगार से जुड़ने एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पलंबिंग, इलेक्ट्रीशियन, मैशन, सोलर पीसी, एफएंडबी एवं होम आप्लायंसेज का प्रशिक्षण दिया गया था. इन सभी को एनएसडीसी एवं स्कील इंडिया द्वारा सर्टिफायड सर्टिकेट प्रदान किया गया. सभी छह ट्रेड का प्रशिक्षण लोक भारती एजुकेशन सोसाइटी के माध्यम से दिलाया गया था. कार्यक्रम में एमपीएल अधिकारी अजय कुमार, रश्मि लकड़ा, लोक भारती के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर चंदन कुमार पांडेय सहित अधिकारी, कर्मी एवं छात्र-छात्राएं शामिल थे. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-changed-candidate-in-godda-deepikas-ticket-cut-pradeep-yadav-became-the-new-candidate/">कांग्रेस

ने गोड्डा में बदला प्रत्याशीः दीपिका के बदले अब प्रदीप यादव बने उम्मीदवार, रांची से यशस्विनी सहाय को टिकट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही