Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिल्ली में 2500 शिक्षकों का अभिनंदन, सुदेश ने कॉमनवेल्थ के पदकवीरों को किया सम्मानित

Ranchi: सिल्ली में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के सरकारी और गैरसरकारी स्कूलों के ढाई हजार से अधिक शिक्षक शामिल हुए. शिक्षकों को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि शिक्षा के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन के लिए रोड मैप पर हम काम कर रहे हैं. गुरुजनों के सम्मान के लिए परंपरा निभाते रहेंगे. ऐसे मौके पर तमाम गुरुजनों से विनम्र अनुरोध होगा कि वह सशक्त समाज और मजबूत पीढ़ियां गढ़ने के लिए खुले मन से ज्ञान बांटे. इसे पढ़ें-फोग्सी">https://lagatar.in/experts-at-foggy-east-zonal-conference-with-yuva-said-it-is-necessary-to-control-high-blood-pressure-during-pregnancy-otherwise/">फोग्सी

ईस्ट जोनल कॉन्‍फ्रेंस विद युवा में विशेषज्ञों ने कहा- प्रेग्नेंसी के दौरान हाई ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करना जरूरी, नहीं तो…
सुदेश ने आगे कहा कि शिक्षक एक बेहतरीन और आदर्श माहौल बनाएं, जिस पर बच्चों और उनके अभिभावकों को भी गर्व रहे. विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के कुछ मानदंड स्थापित करने के लिए किये जा रहे तमाम प्रयासों की चर्चा करते हुए सुदेश ने कहा कि इनके परिणाम अब दिखने लगे हैं. प्रोफेशनल्स के द्वारा स्मार्ट क्लासेज शुरू करने के बाद उच्चस्तरीय लाइब्रेरी की स्थापना उनकी प्राथमिकता है. जल्द ही सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के छात्रों को टेक्नोक्रेट, डॉक्टर्स, रिसर्चर, शिक्षाविद्, इतिहासकार सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हुए विशिष्ट लोगों द्वारा ट्रेनिंग एवं मार्गदर्शन मिलेगा. इसे लेकर एनजीओ हेल्दी एजिंग इंडिया के साथ चर्चाएं हो चुकी हैं. इस एनजीओ का मुख्य उद्देश्य गरीब, वंचित छात्रों को शिक्षा देना तथा बुजुर्गों की शारीरिक एवं मानसिक सक्रियता को बढ़ाना है. इस दौरान हेल्थी एजिंग इंडिया के पदाधिकारी एवं एम्स के डॉ प्रसून चैटर्जी भी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें-आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-on-teachers-day-students-studying-in-special-education-point-are-charged-for-fees-empty-envelopes/">आदित्यपुर

: शिक्षक दिवस पर विशेष -एजुकेशन प्वाइंट में अध्ययनरत छात्रों से फीस में लिया जाता है खाली लिफाफा

कॉमनवेल्थ गेम्स के पदकवीरों को किया गया सम्मानित

समारोह के दौरान बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जितने वाली लॉनबॉल टीम की खिलाड़ी रूपा रानी तिर्की और लवली चौबे सहित रजत पदक जीतने वाले सुनील बहादुर एवं दिनेश कुमार को सुदेश कुमार महतो ने सम्मानित किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही