Search

 
 
 

मुहर्रम को लेकर राज्य भर में 2,550 अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती

 
Ranchi :  मुहर्रम को लेकर पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिलों में पुलिस प्रशासन को अलर्ट किया है. सुरक्षा के साथ विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है. इस दौरान विधि व्यवस्था की समस्या न हो, इसको लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 20 जिलों में 2,550 अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. जवानों की प्रतिनियुक्ति 28 जुलाई से 29 जुलाई तक की गई है. पुलिस मुख्यालय ने जिले के एसपी को निर्देश दिया है कि ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने-अपने जिला में प्रतिनियुक्त जवानों को उनके पैतृक जिला और इकाइयों में 30 जुलाई को भेजना सुनिश्चित करेंगे.

किस जिले में कितने अतिरिक्त जवानों की प्रतिनियुक्त

रांची : जिले में पूर्व से प्रतिनियुक्त जवानों के अलावा 500 अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसके अलावा बीडीएस की एक टीम और आरएपी की एक कंपनी प्रतिनियुक्त.
हजारीबाग : 400 लाठी बल व आरएपी की छह कंपनी.
जमशेदपुर : 200 लाठी बल और आरएपी की दो कंपनी.
गिरिडीह : 200 लाठी बल और आरएपी की पांच कंपनी.
खूंटी : 50 लाठी बल.
लोहरदगा : 165 लाठी बल
सरायकेला : 50 लाठी बल.
पलामू : 150 लाठी बल
गढ़वा : 50 लाठी बल
लातेहार : 50 लाठी बल
पाकुड़ : 50 लाठी बल
रामगढ़ : 50 लाठी बल
धनबाद : 150 लाठी बल
कोडरमा : 50 लाठी बल
चाईबासा : 100 लाठी बल
सिमडेगा : 50 लाठी बल
गुमला : 50 लाठी बल
बोकारो : 100 लाठी बल
जामताड़ा : 50 लाठी बल
गोड्डा : 100 लाठी बल
साहिबगंज : 100 लाठी बल
चतरा: 100 लाठी बल.
इसे भी पढ़ें – आई">https://lagatar.in/in-the-grip-of-i-flu-hazaribagh-two-dozen-patients-are-reaching-the-hospital-every-day/">आई

फ्लू की चपेट में हजारीबाग, हर दिन अस्पताल पहुंच रहे दो दर्जन मरीज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही