Search

256 प्रत्याशियों ने पंसस पद के लिए किया नामांकन : SDM

Koderma: निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने प्रेस वार्ता किया. एसडीएम ने पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता जागरुकता के लिए आदर्श आचार संहिता की जानकारी दी. साथ ही जिले की विधि व्यवस्था के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि कोडरमा जिला में पंचायत चुनाव को लेकर पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन 6 मई को संपन्न हो गया. https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/koderma/">

style="color: #993300;">(कोडरमा से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
SDM ने कहा कि कोडरमा, चंदवारा और जयनगर से कुल 256 प्रत्याशियों ने पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया. इसमें 136 महिला प्रत्याशी और 120 पुरुष प्रत्याशी हैं. इसमें कोडरमा प्रखंड से कुल 78 प्रत्याशी हैं. जिसमें 36 महिला और 42 पुरुष प्रत्याशियों ने नामांकन किया. चंदवारा प्रखंड से 67 प्रत्याशी हैं. जिसमें 39 महिला और 28 पुरुष प्रत्याशी हैं. जयनगर प्रखंड से कुल 111 प्रत्यशी हैं. जिसमें 61 महिला और 50 पुरुष प्रत्याशी हैं. एसडीएम ने कहा कि चौथे चरण के चुनाव के लिए पंसस पद के लिए सबसे ज्यादा बेकोबार दक्षिणी पंचायत से 10 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है. उसके बाद मदनगुंडी पंचायत से 7, ककरचोली पंचायत से 7 और जयनगर पश्चिमी अंश पंचायत से 7 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है. गोहाल पंचायत से गीता देवी निर्विरोध चुनी गयीं. इसे भी पढ़ें-   धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-in-wasseypur-mohd-firing-at-shamims-house-prince-khan-was-threatening-for-two-months/">धनबाद

: वासेपुर में मो. शमीम के घर फायरिंग, दो माह से प्रिंस खान दे रहा था धमकी 
एसडीएम ने कहा कि प्रचार प्रसार के दौरान किसी धर्म, सम्प्रदाय या जाति के लोगों की भावना को ठेस नहीं पहुंचे. इसका ख्याल रखना है. मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर और गुरुद्वारा का उपयोग निर्वाचन कार्य और प्रचार प्रसार के लिए नहीं किया जायेगा. नाम निर्देशन या प्रचार प्रसार में कोई भी व्यक्ति या कार्यकर्ता घातक हथियार, लाठी डंडा, तीर, कमान या किसी प्रकार का आग्नेयास्त्र और विस्फोटक लेकर नहीं चलेंगे. एसडीएम ने कहा कि कोविड को लेकर निर्देश जारी किया गया है. इसके तहत अनुमति पत्र को प्रचार वाहन के शीशे पर चिपकाना अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि जुलूस का आयोजन करनेवाले दल या प्रत्याशी को जुलूस का स्थान, समय और मार्ग पूर्व से निर्धारित करना होगा. आयोजकों को इसके बारे में स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों को पहले से सूचित करना होगा ताकि वे आवश्यक प्रबंध कर सकें. इसे भी पढ़ें- हेमंत">https://lagatar.in/hemants-open-letter-to-modi-commendable-efforts-to-return-home-of-students-from-ukraine-take-initiative-to-complete-their-education/">हेमंत

का मोदी को खुला पत्र : यूक्रेन से छात्रों की घऱ वापसी का प्रयास सराहनीय, उनकी शिक्षा पूरी करने की पहल करें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//