Search

झारखंड में महिला व बच्चों के खिलाफ हुए 1396 आपराधिक घटनाओं में शामिल 2576 अभियुक्त हैं फरार, हजारीबाग नंबर वन पर

Saurav Singh Ranchi: झारखंड में महिला और बच्चों के खिलाफ हुए अपराध में शामिल 2576 अभियुक्त फरार चल रहे हैं. जिनमें सबसे अधिक हजारीबाग जिले में 231 अभियुक्त फरार चल रहे हैं. उल्लेखनीय है कि जुलाई 2024 से 20 फरवरी 2025 तक अलग-अलग जिलों में महिला व बच्चों से संबंधित अपराध को लेकर 1396 कांड पुलिस के सुपरविजन में सत्य पाया गया. इन 1396 कांडों में शामिल 2576 अभियुक्त फरार हैं, सभी की गिरफ्तारी के प्रयास में झारखंड पुलिस लगी हुई है. इसे भी पढ़ें - परवान">https://lagatar.in/heat-is-increasing-heatwave-alert-issued-in-many-states-including-jharkhand/">परवान

चढ़ने लगा गर्मी, झारखंड समेत कई राज्यों में हिट वेब का अलर्ट, जमशेदपुर में 40.7 °C तक पहुंचा तापमान

जानें किन जिलों में कितने अभियुक्त हैं फरार

 
जिला केस फरार
रांची 97 198
खूंटी 77 118
लोहरदगा 16 35
गुमला 61 84
सिमडेगा 15 15
चाईबासा 18 68
सराइकेला 29 98
जमशेदपुर 121 134
पलामू 44 109
गढ़वा 80 160
लातेहार 45 98
बोकारो 59 107
धनबाद 121 162
चतरा 63 100
हजारीबाग 120 231
कोडरमा 78 114
गिरिडीह 202 182
रामगढ़ 36 38
साहेबगंज 12 25
पाकुड़ 26 43
देवघर 14 23
जामताड़ा 06 06
गोड्डा 24 24
दुमका 33 108
कुल 1396 2576
 

डीजीपी ने की थी समीक्षा बैठक

राज्य में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध की रोकथाम के लिए छह मार्च की शाम डीजीपी अनुराग गुप्ता ने समीक्षा बैठक की थी. बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी रेंज डीआइजी और जोनल आइजी के साथ हुई. इस दौरान दर्ज केस में पुलिस की कार्रवाई, सुपरविजन के लिए लंबित मामले सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की गयी. डीजीपी ने समीक्षा के बाद कई निर्देश दिए थे. जिनमें, सभी एसपी अपने-अपने जिलों में महिला कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, कोचिंग संस्था, स्कूल, मॉल सहित अन्य सार्वजनिक स्थल पर हेल्प डेस्क खोलने की दिशा में कार्रवाई करेंगे. सभी एसपी हेल्पलाइन नंबर और पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर सार्वजनिक स्थल, ऑटो रिक्शा, कॉलेज के बाहर सहित अन्य स्थानों पर लिखवाकर इसके बारे में प्रचार-प्रसार करेंगे, ताकि किसी बात की सूचना पुलिस को मिल सके. इसे भी पढ़ें -ACB">https://lagatar.in/accused-released-in-acb-trap-case-then-bdo-arun-oraon-accused-of-taking-bribe-acquitted-with-honour/">ACB

के ट्रैप केस में आरोपी रिहा, घूस लेने के आरोपी तत्कालीन BDO अरुण उरांव बाइज्जत बरी

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp