Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड राज्य कुश्ती संघ का 25वां एजीएम संपन्न, गोड्डा बना बेस्ट डिस्ट्रिक्ट

Ranchi: मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी रांची के सभागार में रविवार को मुख्य अतिथि झारखंड कुश्ती के संथापक भोलानाथ सिंह की उपस्थिति में झारखंड राज्य कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. झारखंड राज्य कुश्ती संघ की 25 वी वार्षिक आमसभा की बैठक में झारखंड के सभी 24 जिला के अध्यक्ष सचिव सहित राज्य संघ के कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्य उपस्थित हुए और कई निर्णय लिए गए. वर्ष 2025 में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में मिट्टी कुश्ती बोकारो में, बीच कुश्ती देवघर और साहेबगंज में, अंदर 14 कुश्ती लोहरदगा में, और सीनियर कुश्ती गोड्डा में तथा अन्य कुश्ती रांची में कराने का निर्णय लिया गया. झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार ने वार्षिक बजट और पिछले वर्ष के आय व्यय को पेश किया. वहीं एक वर्ष के उपलब्धि को सभी सदस्यो के बीच रखा. उन्होंने बताया कि इस वर्ष झारखंड के पहलवान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किए हैं तथा कई पहलवानों ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने में सफल हुए हैं. गोड्डा जिला को इस वर्ष का झारखंड राज्य कुश्ती संघ का बेस्ट डिस्ट्रिक अवार्ड के साथ 10 हजार और राजीव रंजन को बेस्ट कोच को पुरुस्कार के साथ 10 हजार रुपए देकर सम्मानित किया गया. साथ ही राज्य के अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी विकाश कच्छप, अनूप कुमार, आदित्य कुमार, अमित गोप, चंचला कुमारी को भी 10-10 हजार रुपए देकर पुरस्कृत किया गया. इसे भी पढ़ें - योगी">https://lagatar.in/yogi-attacked-the-opposition-on-sambhal-issue-did-the-ancient-temple-and-the-statue-of-bajrang-bali-come-overnight/">योगी

ने संभल मुद्दे पर विपक्ष पर हल्ला बोला, प्राचीन मंदिर और बजरंग बली की मूर्ति रातों-रात आ गयी क्या?  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही