Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोतिहारी में जहरीली शराब से अबतक 26 की मौत, 6 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

Motihari: मोतिहारी में जहरीली शराब से अबतक 26 लोगों की मौत हो चुकी है. शनिवार को हुई इस घटना के बाद कई लोगों की आंखों की रौशनी तक चली गई है. स्थानीय लोगों के अनुसार, गेहूं के खेत में शराब की पार्टी रखी गई थी. शराब पीकर मरने वालों में मोतिहारी के पांच थाना क्षेत्रों के लोग शामिल हैं. इनमें हरसिद्धि, पहाड़पुर, तुरकौलिया, सुगौली रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के लोग हैं. स्थानीय लोगों ने कहा कि कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है, जिनका आसपास के अस्पतालों में इलाज कराया जा रहा है. इसे पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-nmc-orders-to-check-mbbs-degree-of-dr-mrityunjay-of-mgm-hospital/">जमशेदपुर

: एनएमसी ने एमजीएम अस्पताल के डॉ. मृत्युंजय की एमबीबीएस की डिग्री जांचने का दिया आदेश

प्रशासन ने कहा, डायरिया से हुई मौत

इस मामले की अब लीपापोती भी शुरू हो चुकी है. प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि ये सभी मौतें डायरिया से हुई हैं. जबकी स्थानीय लोगों का कहना है गांव में देशी शराब आसानी से मिल जाती है. गरीब तबके के लोग इसका सेवन भी करते हैं. यही जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हो जाती है. वहीं इस मामले में 6 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है. उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें- अतीक">https://lagatar.in/atiq-ahmed-ashraf-murder-case-opposition-furious-said-bjp-has-made-india-a-mafia-republic/">अतीक

अहमद -अशरफ हत्याकांड : विपक्ष आगबबूला, कहा, भाजपा ने भारत को माफिया गणराज्य बना दिया
मोतिहारी के डीएम सौरभ जोरवाल ने कहा कि शराब पीने से 14 लोगों की मौत हुई है. अन्य लोगों का इलाज करवाया जा रहा है. मामले को गंभीरता से लेते हुए इलाके में छापेमारी की जा रही है, और 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इलाके में शराब का निर्माण कहां हो रहा था. इसकी भी जानकारी ली जा रही है, कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही