Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टेंडर से पहले काम, टिबड़ेवाल ने फर्जी तरीके से चढ़वाए पूर्वजों के नाम, पूजा सिंघल को नहीं मिली बेल, दलित महिला को निर्वस्त्र कर मुंह पर पेशाब किया समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

Advertisement
Advertisement
Ranchi : मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम के जीर्णोद्धार के नाम पर जिम्मेवारों ने करोड़ों के वारे न्यारे करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है. एक बड़े घोटाले का प्लेटफार्म तैयार हो गया है. जिम्मेवारों ने पहले चहेतों को पहले काम आवंटित कर दिया, अब दिखावे के लिए काम से संबंधित टेंडर जारी किया है. गोड्डा जिले के महगामा अंचल में सैकड़ों बीघा सरकारी जमीन को कैलाश कुमार टिबड़ेवाल ने फर्जी तरीके से अपने पूर्वजों के नाम करवाई है. अवैध तरीके से पंजी-2 में ये नाम दर्ज करवाए गए हैं. इसका खुलासा सरकारी जांच में हुआ है. जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, सरकारी जमीन लूटने वाले बेनकाब हो रहे हैं. मनी लॉन्ड्रिंग की आरोपी निलंबित आईएएस पूजा सिंघल को सोमवार को भी सुप्रीम कोर्ट से जमानत नहीं मिली. उनकी जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस सुधांशु धूलिया की बेंच में सुनवाई हुई. राजधानी के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक साहूकार ने दलित महिला को निर्वस्त्र कर पीटा और उसके मुंह पर पेशाब भी किया. पीड़िता को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने कहा कि मेरे पति ने कुछ महीने पहले प्रमोद सिंह से 1,500 रुपये उधार लिए थे. हमने ब्याज सहित पैसे वापस कर दिए थे, लेकिन प्रमोद सिंह ने और पैसों की मांग की. हमने इनकार कर दिया तो उसने फोन पर निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने की धमकी दी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/1-113.jpg"

alt="" width="1046" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/2-93.jpg"

alt="" width="1046" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/3-82.jpg"

alt="" width="1046" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/4-72.jpg"

alt="" width="1046" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/5-61.jpg"

alt="" width="1046" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/6-53.jpg"

alt="" width="1046" height="1600" />   https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/7-46.jpg"

alt="" width="1046" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/8-43.jpg"

alt="" width="1600" height="1245" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही