Search

 
 
 

धनबाद रेल मंडल के 26 हजार कर्मियों को महाषष्ठी या महासप्तमी को मिलेगा बोनस

 

प्रत्येक कर्मचारियों के खाते में भेजे जाएंगे 17951 रुपये

Dhanbad : दुर्गा पूजा पर महाषष्ठी और महा सप्तमी के दिन कुल 11 लाख 7346 रेलकर्मियों को 1968 करोड़ 87 लाख रुपये बोनस का भुगतान होगा. इनमें धनबाद रेल मंडल के 26 हजार कर्मी शामिल हैं. इनके खाते में कुल 46 करोड़ 67 लाख 26 हजार बोनस की राशि आएगी. सिलिंग के हिसाब से प्रत्येक कर्मचारी को बोनस मद में 17,951 रुपये मिलेंगे. ज्ञात हो कि यूनियन नेताओं ने बोनस राशि में बढ़ोत्तरी की मांग करते हुए रेल मंत्रालय को पत्र लिखा था, लेकिन पिछली बार के आधार पर ही इस बार भी बोनस देने की मंत्रालय ने घोषणा की है.

आरपीएफ, आरपीएसएफ और जीआरपी को नहीं मिलेगा बोनस

रेलवे में आरपीएफ, आरपीएसएफ व जीआरपी को दुर्गापूजा का बोनस नहीं मिलेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सभी अराजपत्रित रेल कर्मचारियों अर्थात ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन ड्राइवर, ट्रेन मैनेजर (गार्ड) ग्रुप-सी व ग्रुप-डी को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर उत्पादकता से जुड़ा बोनस (पीएलबी) देने की मंजूरी दी है. रेलकर्मियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए पीएलबी भुगतान करने को मंजूरी दे दी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-goods-worth-thousands-stolen-including-cash-by-breaking-the-door-of-ration-shop/">धनबाद

: राशन दुकान का दरवाजा तोड़कर नकद सहित हजारों का सामान चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही