Search

झारखंड में 5 दिन में 26,295 लोगों ने दी कोरोना को मात, सिर्फ 11,939 नये मरीज मिले

Ranchi: झारखंड में कोरोना संक्रमण के घटते आंकड़े लोगों को राहत दे रहे हैं. तीसरी लहर की चिंता के बीच संक्रमितों की घटती संख्या और बढ़ता रिकवरी रेट सुखद संकेत दे रहा है. बीते 5 दिनों में संक्रमितों की संख्या तेजी से घटी है. 16 मई से 20 मई तक राज्य में संक्रमितों की संख्या 3 हजार के पार नहीं गयी. 15 मई को 3157 पॉजिटिव केस मिले थे. इसके बाद 16 मई को 2,357 नये संक्रमित मिले, 17 मई को 2707, 18 मई को 2925, 19 मई को 1,894 और 20 मई को 2056 नये संक्रमित मरीज मिले.

यानी पिछले 5 दिन में राज्य में 11,939 नये मरीज मिले. जबकि इससे पहले 11 से 15 मई तक (5 दिन में) 20,651 नये पॉजिटिव मरीज मिले थे. वहीं बीते 5 दिनों में 26,295 लोग डिस्चार्ज हुए. 20 मई को राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 26,511 पहुंच गयी है. जबकि 11 मई को संक्रमितों की संख्या 54,533 थी. 10 दिन में एक्टिव केस की संख्या 48.63 फीसदी घट गयी.

इसे भी पढ़ें - पंकज">https://lagatar.in/viral-audio-of-pankaj-mishra-bjp-leaders-said-attack-which-has-such-penetration-how-will-it-be-investigated-against/67734/">पंकज

मिश्रा के वायरल ऑडियो पर बीजेपी नेताओं ने बोला हमला, जिसकी है ऐसी पैठ, उसके खिलाफ कैसे होगी जांच

5 दिन में 283 लोगों को कोरोना से मौत

राज्य में कोरोना से होने वाली मौत भी 5 दिन में कम हुई है. 16 मई को 48 लोगों की मौत हुई थी. 17 मई को 60, 18 मई को 62, 19 मई को 53 और 20 मई को 60 लोगों की मौत हुई. यानी 5 दिनों में कुल 283 लोगों की कोरोना से मौत हुई. जबकि इससे पहले 11 से 15 मई तक 449 लोगों की मौत हुई थी.

90.30 फीसदी पहुंच गया झारखंड का रिकवरी रेट

झारखंड का रिकवरी रेट भी तेजी से सुधरा है. 15 मई को राज्य का रिकवरी रेट जहां 85.37 फीसदी था. वहीं 20 मई को रिकवरी रेट 90.38 फीसदी हो गया. 16 मई को 7119 लोग रिकवर हुए. वहीं 17 मई को 5,463, 18 मई को 4,859, 19 मई को 4,528 और 20 मई को 4,326 लोग डिस्चार्ज हुए. 5 दिन में कुल 26,295 लोग डिस्चार्ज हुए.

इसे भी पढ़ें - आरोपः">https://lagatar.in/accusation-pankaj-mishras-political-influence-is-such-that-without-his-will-the-leaf-does-not-move-in-sahibganj/67746/">आरोपः

पंकज मिश्रा का राजनीतिक रसूख ऐसा कि साहिबगंज में उनकी मर्जी के बिना पत्ता भी नहीं हिलता!

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//