Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजद का 26वां स्थापना दिवसः बोले जेपी यादव, सांप्रदायिक ताकतों से समझौता नहीं, महुआ हुईं सम्मानित

Ranchi: राष्ट्रीय जनता दल ने मंगलवार को सादगी पूर्ण तरीके से अपना 26वां स्थापना दिवस मनाया. पार्टी सुप्रीमो लालू के अस्पताल में भर्ती होने के बाद नेताओं ने उनके प्रति संवेदना व्यक्त की. तो वहीं लोजपा प्रमुख दिवंगत रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. जबकि कार्यालय में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया. मौके पर सभी जिलों से आए नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. जबकि मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. वहीं श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंह यादव, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव मौजूद रहे. इसी मंच पर नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य महुआ माजी को सम्मानित किया गया. [caption id="attachment_349283" align="aligncenter" width="1152"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/RJD-1-1.jpg"

alt="" width="1152" height="519" /> नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य महुआ माजी को सम्मानित किया गया[/caption]

विचारों से नहीं करेंगे समझौता

जयप्रकाश नारायण ने दल के स्थापना काल को याद करते हुए कहा कि 05 जुलाई 1997 को संघर्ष से उपजी पार्टी है राजद. पार्टी सिद्धांत और विचारों पर आधारित है. हम विचार से डिगे नहीं. ऐसे अनेकों उदाहरण हैं कि सत्ता और कुर्सी के लालच में दल ने कभी साम्प्रदायिक ताकतों से समझौता नहीं किया. पार्टी लोकतंत्र, भाईचारा और संविधान में विश्वास रखने वाली पार्टी है, और सभी को एक साथ लेकर चलने का काम करती है. आज दल को बढ़ाने का काम विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव कर रहे हैं. वो यूथ आइकन के रूप में उभर कर सामने आए हैं. इसे पढ़ें- शिक्षा">https://lagatar.in/education-minister-said-external-interference-is-not-tolerated-in-government-schools-the-guidelines-of-the-department-will-have-to-be-followed/">शिक्षा

मंत्री ने कहा, सरकारी स्कूलों में बाहरी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं, विभाग की गाइडलाइन का कराना होगा पालन

25 लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य

जयप्रकाश नारायण ने कहा कि झारखंड में 25 लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. और हम लक्ष्य को पूरा करने के करीब है. स्थापना दिवस का संकल्प है कि इस लक्ष्य को प्राप्त करें. पार्टी का रोड मैप तैयार है. जल्द ही झारखंड में संगठन का विस्तार होगा.

बिहार की नंबर 1 पार्टी है राजद

जबकि बिहार की सियासत पर जयप्रकाश ने कहा कि राजद वहां एक नंबर की पार्टी रही है. एआईएमआईएम के चार विधायक लालू यादव के विचारों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं. इनके आने से पार्टी की ताकत बढ़ी है. हम बिहार की सबसे बड़ी पार्टी हैं. बिहार में राजद सत्ता में आ गयी थी, लेकिन छल-प्रपंच से हम लोगों को सत्ता से दूर रखा गया.

राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा को समर्थन करेगी राजद

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की बात पर जयप्रकाश ने कहा कि पार्टी का स्टैंड क्लियर है. हमारे दल के नेताओं ने फैसला ले लिया है कि वे यूपीए कैंडिडेट यशवंत सिन्हा का समर्थन करेंगे. इसे भी पढ़ें- एजबेस्टन">https://lagatar.in/edgbaston-test-england-beat-team-india-by-3-wickets-root-bairstows-century/">एजबेस्टन

टेस्ट: इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 7 विकेट से दी मात, रूट-बेयरेस्टो का शतक

कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पलामू के पूर्व सांसद घूरन राम, पूर्व विधायक राधाकृष्ण किशोर. अनीता यादव (प्रवक्ता),रविप्रकाश जयसवाल,साहिल साहनी, गफ्फार अंसारी समेत अन्य मौजूद रहे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही