Search

 
 
 

रांची में सीपीएम नेता की हत्या, आदिवासियों का विरोध दरकिनार, नया विधेयक लोस से पास, हलक में थी जान, नहीं पिघले ''धरती के भगवान'', डीसी के बाद अब 7 जिलों के एसपी भी बदले समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

 
Ranchi : सीपीएम नेता सुभाष मुंडा की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना बुधवार की रात जिले के रातू थाना क्षेत्र के दलादली चौक के पास हुई. जहां एक बाइक से आए दो अपराधियों ने सुभाष मुंडा को गोली मार दी. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा सुभाष मंडा को आनन-फानन में रिंची हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है. वनों में कॉरपोरेट की एंट्री को आसान बनाने संबंधी वन संरक्षण संशोधन विधेयक 2023 बुधवार को लोकसभा में पारित हो गया. गुरुवार को इसे राज्यसभा में पेश किया जाएगा. राज्यसभा में पारित होने के बाद इसे राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा. राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने के बाद यह कानून बन जाएगा. इस विधेयक का झारखंड का आदिवासी समुदाय काफी समय से विरोध करता आ रहा है. एचआईवी एक लाइलाज रोग है. इस वायरस से संक्रमित लोगों की जान कभी भी जा सकती है. लेकिन समय पर इलाज इनकी जिंदगी में कुछ समय का इजाफा जरूर कर सकता है. धनबाद कोयलांचल और आसपास के इलाकों में एचआईवी संक्रमितों की तादाद बढ़ती जा रही है. लेकिन कई पीड़ित ऐसे भी हैं जिन्हें सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों की उपेक्षा का दंश झेलना पड़ रहा है. यह दावा एचआईवी संक्रमितों के लिए काम करने वाली सामाजिक संस्था धनबाद डिस्ट्रिक्ट लेवल नेटवर्क फॉर पीपल लिविंग विद एचआईवी ने किया है. राज्य सरकार ने बोकारो, देवघर और साहिबगंज सहित सात जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) का तबादला कर दिया है. बुधवार को जारी आदेश के अनुसार, जैप-3 कमांडेंट के पद पर पदस्थापित प्रियदर्शी आलोक को बोकारो जिले का नया एसपी बनाया गया है. वहीं, रांची ग्रामीण एसपी के पद पर पदस्थापित नौशाद आलम को साहिबगंज, एसटीएफ एसपी के पद पर तैनात अजीत पीटर डुंगडुंग को देवघर, धनबाद ग्रामीण एसपी रिष्मा रमेशन को पलामू जिले का एसपी बनाया गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/1-59.jpg"

alt="" width="1034" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/2-57.jpg"

alt="" width="1034" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/3-53.jpg"

alt="" width="1034" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/4-48.jpg"

alt="" width="1034" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/5-41.jpg"

alt="" width="1034" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/6-43.jpg"

alt="" width="1034" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/7-28.jpg"

alt="" width="1034" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/8-55.jpg"

alt="" width="1600" height="1242" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही