- तीन दशकों के स्थानीय लोकतांत्रिक शासन के तजुर्बे और संभावनाओं पर हुआ विमर्श
Ranchi : अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित भारत में स्थानीय लोकतांत्रिक शासन पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन शुक्रवार को होटल चाणक्य बीएनआर में
हुआ. इसमें 25 सत्रों में 11 राज्यों से आए करीब 270 सामाजिक कार्यकर्ताओं, गैर- सरकारी संगठनों के सदस्यों, पत्रकारों, सरकारी महकमों के अधिकारियों, अकादमिक जगत से जुड़े लोगों और स्थानीय निकायों के जन-प्रतिनिधियों ने शिरकत
की. आयोजन का उद्देश्य तीन दशकों की यात्रा का हर पहलू का जायजा लेना और भविष्य में
विकेन्द्रीकरण और
लोकतांत्रिकीकरण के लिए मौजूद अवसरों के भविष्य को समझना
रहा. उदघाटन सत्र में पंचायती राज मंत्रालय के सचिव सुनील कुमार, थॉमस आइजेक, विजयानंद, उमा महादेवन ने शिरकत
की. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-rs-2373-crore-recommended-for-nhm-schemes/">रांचीः
NHM की योजनाओं के लिए 2373.34 करोड़ रुपये की अनुशंसा [wpse_comments_template]
Leave a Comment