Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची के 28 बच्चों को मिलेगा प्रायोजन देखभाल योजना का लाभ

Advertisement
Advertisement
स्पॉन्सरशिप फोस्टर केयर अप्रूवल कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बैठक प्रतिमाह चार हजार रुपये की दर से राशि का होगा भुगतान  Ranchi : जिले के 28 बच्चों को प्रायोजन देखभाल योजना (स्पॉन्सरशिप) का लाभ मिलेगा. योजना के तहत प्रति बच्चा प्रतिमाह चार हजार रुपये की दर से राशि का भुगतान किया जायेगा. प्रति बच्चा प्रथम त्रैमासिक अग्रिम के रूप में 12 हजार रुपये की दर से दिया जायेगा. उपायुक्त सह अध्यक्ष स्पॉन्सरशिप फॉस्टर केयर अप्रूवल कमिटि राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में पुनरीक्षित मिशन वात्सल्य योजना के तहत समिति की बैठक में यह तय किया गया है. बैठक में सदस्य सचिव जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, रांची सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे. प्रायोजन देखभाल योजना (स्पॉन्सरशिप) मार्गदर्शिका 2018 के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 में देखरेख एवं संरक्षण योग्य बच्चों के मामले के समव्यवहार को देखते हुए बाल कल्याण समिति द्वारा 28 बच्चों को सीएनसीपी (देखरेख एवं संरक्षण योग्य) घोषित करते हुए योजना का लाभ देने की अनुशंसा की गयी थी.

इन्हें मिलता है योजना का लाभ

महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा जारी संकल्प के तहत प्रायोजन देखभाल योजना (स्पॉन्सरशिप) दिशा निर्देश 2018 के आलोक में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों (बालक/बालिका) जिनके परिवार की वार्षिक आय 75000 तक हो, बच्चे के माता पिता की मृत्यु हो चुकी हो, माता/पिता द्वारा बच्चे का परित्याग किया गया हो, जो रिश्तेदार के देख-रेख में रह रहे हों, ऐसे बच्चे जिनके माता/पिता किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हों, जिनमें एचआईवी/एड्स/लेप्रोसी एवं शत प्रतिशत दिव्यांगता हो अथवा माता/पिता दोनों कारागृह में हों, बाल विवाह, बालश्रम, बाल तस्करी या अन्य दुर्व्यवहार से प्रभावित बच्चे, जिन्हें पुनर्वास की आवश्यकता है, के जीवन स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से उनकी पोषण, शिक्षा, चिकित्सा एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु उनके परिवार को अनुपूरक सहायता प्रदान किये जाने के प्रावधान है. इसे भी पढ़ें –  सांप">https://lagatar.in/a-woman-who-died-from-a-snake-bite-called-the-cook-a-witch-and-beat-the-whole-family/">सांप

काटने से मरी महिला तो रसोईया को डायन बता पूरे परिवार को पीटा 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही