Search

 
 
 

11वीं JPSC परीक्षा की नोटिफिकेशन जारी।।ईडी ने सीएम को फिर लिखा पत्र।। बिहार : सियासी उठापटक के बीच सवा छह सौ अधिकारियों का तबादला।।लक्ष्मीकांत को झारखंड फतह की जिम्मेवारी।।...और आपे से बाहर हो गये गोड्डा विधायक।। समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

 
Ranchi : झारखंड सिविल सेवा परीक्षा के लिए शनिवार को नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है. यह 11वीं जेपीएससी होगी. जेपीएससी ने अपने अधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में बताया है कि अलग-अलग कुल 342 पदों पर बहाली होगी. इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने सीएम हेमंत सोरेन को एक बार फिर पत्र लिखा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी ने पत्र में सीएम को 31 जनवरी तक ईडी के समक्ष पेश होने को अनिवार्य बताया है. वहीं ईडी के समन का विरोध करते हुये पूरे सूबे में झामुमो कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाल केंद्र सरकार और केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ नारेबाजी की. बिहार में जारी सियासी उठापटक के बीच नीतीश सरकार ने सवा छह सौ अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इस तबादले में सियासी बदलाव के नजरिये से देखा जा रहा है. भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राज्यों के प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह चुनाव प्रभारियों की घोषणा कर दी है. डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को झारखंड का चुनाव प्रभारी बनाया गया है. वे प्रदेश प्रभारी के साथ-साथ चुनाव प्रभारी की भी भूमिका निभाएंगे. बालू की तस्करी देख गोड्डा विधायक अमित मंडल आपे से बाहर हो गये. उन्होंने पुलिस को खरी-खोटी सुनाई और इसपर रोक लगाने को कहा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-28-at-9.22.03-AM.jpeg"

alt="" width="971" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-28-at-9.22.02-AM-1.jpeg"

alt="" width="997" height="1584" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-28-at-9.22.02-AM.jpeg"

alt="" width="1600" height="1549" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-28-at-9.22.01-AM-1.jpeg"

alt="" width="1600" height="1365" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-28-at-9.22.01-AM.jpeg"

alt="" width="1600" height="1312" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही