Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दीपावली बाद शुरू हो सकता है हरमू रोड फ्लाईओवर का निर्माण, विपक्ष के हर सवाल का जवाब देगा सत्ता पक्ष, मुफ्त टीका दे सरकार, गिरिडीह में दलित महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, कब्जा हटाने गयी जुडको की टीम को धमकाया समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

Advertisement
Advertisement
Ranchi : हरमू रोड एलिवेटेड फोर लेन फ्लाईओवर की डीपीआर को मुख्यमंत्री सह विभागीय मंत्री हेमंत सोरेन ने स्वीकृति दे दी है. इसका निर्माण दीपावली बाद शुरू होने की संभावना है. इसे जल्द ही कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति के लिए लाया जाएगा. कैबिनेट की स्वीकृति मिलने के बाद इसका टेंडर निकाला जाएगा. मॉनसून सत्र में सत्ता पक्ष विपक्षी सदस्यों के सभी सवालों के जवाब देगा. गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास में हुई यूपीए विधायक दल की बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई. सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली सबसे आम कैंसर की बीमारी है. वैक्सीनेशन 70 से 80 फीसदी तक इस बीमारी से बचाव कर सकता है. लेकिन झारखंड में सरकार की ओर से नि:शुल्क टीकाकरण की कोई व्यवस्था नहीं है. बाजार में उपलब्ध वैक्सीन बहुत महंगी होने के कारण यह गरीब महिलाओं की पहुंच से दूर है. इस मुद्दे को दैनिक ``शुभम संदेश`` ने 27 जुलाई 2023 के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इसके बाद झारखंड की कुछ महिला विधायकों ने इसे जरूरी बताते हुए सरकार से नि:शुल्क टीकाकरण कराने की मांग की है. गिरिडीह जिले के सरिया थानांतर्गत पड़ते नावाडीह इलाके में एक दलित महिला को घर के पास से अगवा कर लिया. उसके बाद प्रेमी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर युवती को निर्वस्त्र कर जमकर पीटा. इसके बाद घायल युवती को पेड़ से बांध दिया. रातभर युवती पेड़ से बंधी रही. सुबह जब गांव की महिलाओं ने पीड़िता को देखा तो उसकी रस्सी खोली. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. कांटाटोली फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अतिक्रमणकारियों की वजह से एक बार फिर लटकने की हालत में पहुंच गया है. गुरुवार को जुडको, काम कर रही कंपनी (दिनेश अग्रवाल एंड संस) और निगम की इंफोर्समेंट टीम एचपीसीएल पेट्रोल पंप और उससे सटे आवासीय परिसर के पास से अतिक्रमण हटाने पहुंची थी. अतिक्रमणकारियों ने टीम को धमकाया, इस वजह से टीम बैरंग लौट गई. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/1-62.jpg"

alt="" width="1044" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/2-60.jpg"

alt="" width="1044" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/3-56.jpg"

alt="" width="1044" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/4-50.jpg"

alt="" width="1044" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/5-43.jpg"

alt="" width="1044" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/6-44.jpg"

alt="" width="1044" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/7-30.jpg"

alt="" width="1044" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/8-57.jpg"

alt="" width="1600" height="1242" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही