Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के जेलों में आजीवन सजा काट रहे 28 कैदी किए जाएंगे रिहा

Advertisement
Advertisement
झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 29वीं बैठक में फैसला Ranchi : झारखंड के विभिन्न जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 28 कैदियों को रिहा किया जाएगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 29वीं बैठक में यह फैसला लिया गया. बैठक में राज्य के विभिन्न जेलों में आजीवन सजा काट रहे 41 कैदियों की रिहाई से संबंधित समीक्षा की गई, जिसमें 28 कैदियों को रिहा करने पर सहमति बनी. इन कैदियों की रिहाई को लेकर अदालतों, संबंधित जिलों के एसपी, जेल अधीक्षक और प्रोबेशन पदाधिकारी के मंतव्य पर विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया.

रिहा होने वाले कैदियों का सामाजिक पुनर्वास सुनिश्चित करें- सीएम

सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि जिन कैदियों की रिहाई सुनिश्चित की गई है, उनका सामाजिक पुनर्वास जरूरी है. संबंधित विभाग के अधिकारी एक बेहतर कार्य योजना बनाकर इन कैदियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम करें. जेल से रिहा होने के बाद ऐसे कैदियों की गतिविधियों की निरंतर ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समय-समय पर इन कैदियों की काउंसलिंग भी कराएं. कहा जेल से निकलने के बाद इन कैदियों के जीवन- यापन में सामाजिक रूप से कोई बाधा न पहुंचे तथा आर्थिक समस्या उत्पन्न न हो, इसलिए उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य भी किया जाए. बैठक में गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, डीजीपी अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल समेत कई अधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – पहली">https://lagatar.in/two-news-from-latehar-along-with-the-ram-of-amrit-sarovar-was-washed-away-in-the-first-rain/">पहली

 बारिश में ही बह गयी अमृत सरोवर की मेढ़ समेत लातेहार की दो खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही