Search

 
 
 

राजधानी, शताब्दी एक्सप्रेस सहित 28 ट्रेनों के परिचालन पर 9 मई से अगले आदेश तक रोक

 

Lagatar Desk : कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलाव को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. उत्तरी रेलवे ने 9 मई से राजधानी, शताब्दी, और दुरंतों एक्सप्रेस जैसी 28 ट्रेनों के परिचालन को अस्थायी रूप से रोक दिया है. उत्तरी रेलवे ने कम यात्रियों और कोविड मामले में बढ़ोतरी की वजह से इन ट्रेनों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया है. जिन ट्रेनों को बंद किया गया है उनमें 8 जोड़ी (अप एंड डाउन) शताब्दी स्पेशल ट्रेनें हैं, तो 2 जोड़ी जन शताब्दी, चार जोड़ी दुरंतो, 4 राजधानी ट्रेनें  शामिल हैं. इसके अलावा कई स्पेशल, फेस्टिवल स्पेशल और वंदे भारत ट्रेनों को भी रद्द किया गया है.

जानिए कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द की गई हैं

नई दिल्ली-कालका शताब्दी स्पेशल (02005,02006), नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी स्पेशल (02013,02014), नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी स्पेशल (02018,02029), नई दिल्ली देहरादून जनशताब्दी स्पेशल (02055,02056), पुणे निजामुद्दीन दुरंतो स्पेशल (02263,02264), दिल्ली सराय रोहिल्ला-जम्मू दुरंतो स्पेशल (02265,02266), कोटा देहरादून स्पेशल (02401,02402), चेन्नई सेंट्रल-निजामुद्दीन (02433,02434) राजधानी स्पेशल जैसी ट्रेनों को रद्द किया गया है. पिछले साल भी कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लागू लॉकडाउन के बाद पैसेंजर ट्रेनों को बंद कर दिया गया था.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही