Search

 
 
 

धनबाद जिले में सामान्य से 29 प्रतिशत कम बारिश

 
Dhanbad : झारखंड में प्री मानसून और मानसून की बारिश के एक माह पांच दिन गुजर गए हैं. लेकिन, इस दौरान धनबाद सहित पूरे झारखंड में कम बारिश हुई है. सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम को छोड़ दें, तो राज्य के 19 जिलों में 20 से 50 प्रतिशत कम बारिश हुई है. साहिबगंज, पाकुड़ और चतरा में सामान्य से 60 प्रतिशत कम बारिश हुई है. 20 से 50 प्रतिशत कम बारिश वाले जिलों में गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका और गोड्डा शामिल हैं, वहीं सबसे कम बारिश वाले जिलों में साहिबगंज में सामान्य से 73 पाकुड़ में सामान्य से 62 जबकि चतरा में सामान्य से 66 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है. धनबाद जिले में भी सामान्य से 29 प्रतिशत कम बारिश हुई है. एक जून से 5 जुलाई के बीच यानी बीते 35 दिनों में धनबाद जिले में सामान्यत: 260 मिलीमीटर बारिश दर्ज होती है, लेकिन अब तक 184.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है. पूरे झारखंड में इस दौरान 236.1 मिलीमीटर बारिश होती है, जबकि अब तक 138 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य से 42 प्रतिशत कम है. धनबाद जिले में 5 जुलाई को मौसम का फिर से बदला रूप दिखा. पिछले दो दिनों से जिले में बारिश नहीं हो रही है. 5 को धूप तीखी रही. खिली धूप ने उमस भरी गर्मी का एहसास कराया. अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा दर्ज की गई है. जिसमें सबसे अधिक वर्षा नानाडीह (गिरिडीह) में 25.2 मिलीमीटर हुई. पिछले 24 घंटों में धनबाद जिले के पुटकी क्षेत्र में 2.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. यह भी पढ़ें : जदयू">https://lagatar.in/jdu-expanded-the-organization-khiru-mahto-gave-important-responsibility-to-the-workers/">जदयू

ने किया संगठन विस्तार, खीरु महतो ने कार्यकर्ताओं को दी अहम जिम्मेदारी  [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही