Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः रक्तदान शिविर में 29 यूनिट रक्त संग्रह, 20 लोगों ने पहली बार किया ब्लड डोनेट

Advertisement
Advertisement
Ranchi: लायंस क्लब ऑफ रांची लाइफ और जीवनदान संस्था के सहयोग से गुरुवार को टाटीसिलवे के ईईएफ ग्राउंड के समीप साहु कॉम्प्लेक्स में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में 29 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. 20 से ज्यादा लोगाें ने पहली बार ब्लड डोनेट किया. जबकि 9 लोग ऐसे थे जो पूर्व में 6 से 7 बार रक्तदान कर चुके थे. कैंप के आयोजनकर्ता विकास पुष्पराज ने कहा कि रक्तदान बेहद जरूरी है. हालांकि अब भी इसके प्रति लोगों के बीच जागरूकता की काफी कमी है. कई बार फोन कर लाेग मां बीमार है, पिता बीमार है कहकर एक यूनिट खून दिलाने की बात कहते है, पूछने पर कि आपने रक्तदान किया तो वे पीछे हट जाते हैं. ऐसे में जब आप खूद रक्तदान नही करेंगे तो जरूरत पड़ने पर आपके लिए रक्तदान कौन करेगा. इसलिए विकास पुष्पराज ने लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने और बढ़चढ़कर रक्तदान करने की अपील की. बताते चले कि कैंप में एकत्र खून को रिम्स के जरूरतमंदों के लिए दिया गया. कैंप के सफल आयोजन में रिम्स ब्लड बैंक की इंचार्ज डॉ. सुषमा कुमारी, डॉ. कविता देवघरिया, जीवनदान के संस्थापक अमन मिश्रा, डॉ. अभिषेक रंजन, अनुपम मिश्रा, संतोष साहू का योगदान रहा. इसे भी पढ़ें- हाइकोर्ट">https://lagatar.in/the-high-court-asked-what-steps-have-been-taken-to-stop-cybercrime/">हाइकोर्ट

ने पूछा- साइबर अपराध रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही