Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चौपारण में 290 किलो डोडा लदा ट्रक जब्त, चालक फरार

Chouparan : चौपारण में शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में 290 किलो डोडा लदा ट्रक जब्त किया गया. हालांकि उसका चालक फरार हो गया. इस संबंध में चौपारण थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर ने बताया कि करीब 04.00 बजे सुबह गुप्त सूचना मिली कि ग्राम बहेरा स्थित जीटी रोड के किनारे सीटीसी राजस्थान होटल के पास एक कंटेनर एमएच 04 एफपी-3444 में अवैध रूप से डोडा लोड किया जा रहा है. इस सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए सूचना का सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए उस होटल के पास समय 04:20 बजे पुलिस पहुंची. पुलिस वाहन को देखते ही अचानक एक कंटेनर तेज गति से वहां से भागने लगा. सशस्त्र बल के साथ उस गाड़ी का पीछा किया गया. पुलिस बल को पीछा करते हुए देखकर सरदारपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास चालक कंटेनर को रोड पर खड़ा कर फरार हो गया. कंटेनर में 20 प्लास्टिक बोरी में डोडा लदा हुआ पाया गया, जिसका वजन 290 किलोग्राम था. इस संबंध में चौपारण थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें : बड़गाईं">https://lagatar.in/bargain-cos-report-pradeep-bagchi-the-first-claimant-of-the-land-occupied-by-the-army-played-on-this-report/">बड़गाईं

सीओ की रिपोर्ट : सेना के कब्जे वाली भूमि के पहले दावेदार प्रदीप बागची, इसी रिपोर्ट पर हो गया खेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही