Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मारवाड़ी युवा मंच की सुरभि शाखा के संजोग में शामिल हुए 290 युवक-युवतियां, छह का रिश्ता हुआ पक्का

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा की ओर से शनिवार को साकची अग्रसेन भवन में "संजोग : हमसफर की तलाश" कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता थे. कार्यक्रम में जमशेदपुर के अलावे दूसरे जिले एवं पड़ोसी राज्यों से भी लोग आए हुए थे. बन्ना गुप्ता ने कहा कि जो काम समाज के पुरुष  नहीं कर पाये वे काम महिलाओं ने कर दिखाया है. इस कार्यक्रम में 290 युवक-युवतियों के परिचय शामिल किए गए, वहीं छह का रिश्ता पक्का हुआ.

सामूहिक विवाह और जाति बंधन टूटने से ही दहेज प्रथा खत्म होगी: बन्ना गुप्ता

बन्ना गुप्ता ने कहा कि कन्या भू्रण हत्या रोकने एवं दहेज रूपी प्रथा को खत्म करने के लिए समाज के सभी लोगों को आगे आना होगा. उन्होंने कहा कि  दहेज एक ऐसी कुप्रथा है जो आज भी हमारे समाज में बहुलता से प्रचलित है. आलम यह है कि यह प्रथा अपने आधुनिक रूप में समाज को डस रही है. मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि दहेज अभिशाप है, इससे बचने के लिए सामूहिक विवाह करने एवं जाति के बंधन को तोड़ना होगा, तब जाकर ही दहेज प्रथा को खत्म किया जा सकता है. दहेज आज लड़कियों के विकास की राह का सबसे बड़ा रोड़ा है. इसके बावजूद आज हर क्षेत्र में लड़कियां आगे आ रही हैं. मंत्री बन्ना गुप्ता के अनुसार कन्या भ्रूण हत्या के कारण आज देश में लड़कों की संख्या 1000 तो लड़कियों की संख्या 896 हैं.

दो माह से कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी : कविता अग्रवाल 

सुरभि शाखा की सचिव कविता अग्रवाल ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि समाज और वर्तमान समय की आवश्यकता को देखते हुए दो माह पहले से इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गयी थी. जिसका परिणाम आज आपके सामने हैं. इस कार्यक्रम में झारखंड के घाटशिला, मुसाबनी, जादूगोड़ा, चाकुलिया, सरायकेला, चाईबासा, चक्रधरपुर, रांची, धनबाद, बोकरो, चास समेत पड़ोसी राज्य बिहार, बंगाल एवं ओड़िसा से भी विवाह योग्य 290 युवक-युवती के परिजन आये हैं. उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम के बाद भी बायो डाटा का कार्य आगे भी लगातार चलते रहेगा. समय-समय पर संस्था लोगों से संपर्क कर बायो डाटा उपलब्ध कराते रहेगी. कार्यक्रम में ये अथिति रहे मौजूद: समाजसेवी अशोक भालोटिया, रामकृष्ण चौधरी, संतोष खेतान, संजय देबूका, संतोष अग्रवाल, अरुण गुप्ता, मनीषा संघी, कविता अग्रवाल, पारुल चेतानी, विनीता नरेड़ी  संतोष अग्रवाल, उमेश शाह, अशोक मोदी, ओमप्रकाश रिंगसिया, कैलाश सरायवाला, विजय आनंद मुनका, नंद किशोर अग्रवाल. आयोजन में इनका रहा सराहनीय योगदान: सुरभि शाखा अध्यक्ष मनीषा संघी, संयोजिका पारुल चेतानी, विनीता नरेड़ी  महावीर मोदी, विमल रिंगरसिया, छीतरमल धुत, बालमुंकद गोयल, संदीप मुरारका, मुकेश मितल, बजरंग अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल, पंकज छावछरिया समेत सुरभि शाखा की पुरी टीम मौजूद थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही