Search

 
 
 

देश भर में जेलों में 3.71 लाख विचाराधीन कैदी बंद, झारखंड की जेल में 17103 कैदी

 
Ranchi : देश भर में जेलों में 3.71 लाख कैदी बंद हैं, जिनमें झारखंड की जेल में 17103 कैदी बंद हैं. गौरतलब है कि मंगलवार को रांची सांसद संजय सेठ ने लोकसभा में यह सवाल उठाया था कि झारखंड समेत देशभर में कितने विचाराधीन कैदी जेल में बंद हैं. इस सवाल के जवाब में सरकार ने यह जानकारी दी.

जानें किस राज्य में कितने विचाराधीन कैदी जेल में हैं बंद

सरकार  द्वारा पेश किए गए आंकड़े में कहा गया है कि आंध्र प्रदेश में 5001, अरुणाचल प्रदेश में 127, असम में 6495, बिहार में 44187, छत्तीसगढ़ में 11963, गोवा में 419 गुजरात में 10195, हरियाणा में 14951, हिमाचल प्रदेश में 1574 झारखंड में 17103, कर्नाटक में 10577, केरल में 3569, मध्यप्रदेश में 31712, महाराष्ट्र में 26171, मणिपुर में 506, मेघालय में 821, मिजोरम में 609, नागालैंड में 261,ओडिशा में 15619, पंजाब में 15643, राजस्थान में 16930, सिक्किम में 328, तमिलनाडु में 8709, तेलंगाना में 3946, त्रिपुरा में 472, उत्तर प्रदेश में 80557, पश्चिम बंगाल में 20144, उत्तराखंड में 3906, अंडमान और निकोबार द्वीप में 194, चंडीगढ़ में 619, दादर नगर हवेली में 138, दिल्ली में 14506, जम्मू कश्मीर में 3717, लद्दाख में 21, लक्ष्यद्वीप में 02 और पांडुचेरी के जेल  में 156 विचाराधीन कैदी बंद हैं. इसे भी पढ़ें – ‘32000">https://lagatar.in/trafficking-conversion-of-32000-women-conspiracy-to-make-kerala-an-islamic-state-after-kashmir-files-now-the-kerala-story/">‘32000

महिलाओं की तस्करी-धर्मांतरण, केरल को इस्लामी राज्य बनाने की साजिश’ : कश्मीर फाइल्स के बाद अब ‘The Kerala Story’
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही