Search

 
 
 

Corona update : 24 घंटे में साढ़े 3 लाख नये केस, 2806 लोगों की मौत

 

Lagatar Desk :  कोरोना कहर पूरे देश में जारी है. हर दिन देश में कोरोना के नये मामलों का रिकॉर्ड बन रहा है. बीते 24 घंटे में भारत में कुल 3.54 लाख नये केस सामने आये है. जबकि 2806 लोगों की जान चली गयी है. ये आंकड़े दुनिया में सबसे बड़ा आंकड़ा है.

24 घंटे में 2806 लोगों की जान गयी

पिछले 24 घंटे में कुल 3,54 653 नये मरीज मिले हैं, जबकि 2806 लोगों की मौत हो गयी है. देश में 28,07,338 एक्टिव केस अभी है. जब कि अबतक कुल1,73,06,420 आयी है. 1,95,118 लोगों की मौत हो चुकी हैं. पिछले 24 घंटे में 2,18,674 लोगों ने कोरोना को हराया है. भारत में 1,42,96,753 अबतक ठीक हो गये है.

5 दिनों से 3 लाख से अधिक मामले आ रहे है

बता दे कि पिछले 5 दिनों से देश में 3 लाख से ज्यादा नये मरीज संक्रमित हो रहे है. 15 लाख से नये मामले पिछले 5 दिनों में आया है.  पिछले 5 दिनों में क्रमश:3.54 लाख,  3.48 लाख, 3.45 लाख, 3.32 लाख, 3.15 लाख मामले आये है.

अस्पतालों में मरीजों को बेड नहीं मिल रहा

महाराष्ट्र, दिल्ली और यूपी में कोरोना के बढ़ते मामले भयावह हो गयी है. सभी जगह ऑक्सीजन की कमी से जिदंगी की जंग रहे है. मरीजों को अस्पतालों में बेड नहीं मिल पा रहा है. दिल्ली में कई अस्पतालों में ऑक्सीजन कुछ ही घंटों का रह गया है. आईसीयू में भर्ती मरीजों के लिए परेशानी उत्पन्न हो गयी है.

महाराष्ट्र में प्रत्येक दिन 60 हजार मरीज मिल रहे

वहीं महाराष्ट्र में प्रत्येक दिन 60 हजार से अधिक नये मरीज आ रहे है. जो महाराष्ट्र समेत देश की चिंता बढ़ा रही है. इसी बीच मुंबई में पिछले कुछ दिनों में संक्रमितों की संख्या में कमी आयी है. जो थोड़ी राहत वाली खबर है.


Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही