Search

 
 
 

लातेहार : डैम में मछली पकड़ने के दौरान डूबने से 3 बच्चों की मौत

 

Latehar : डैम में डूबने से दो सगे भाई समेत तीन की मौत हो गई. यह घटना जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र बालू गांव में रविवार को हुई है. जहां डैम में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई. मृतकों में राजेश प्रजापति के दो बेटे चंदन प्रजापति (12), पंकज प्रजापति (10) और संतोष प्रजापति का पुत्र रुपेश प्रजापति (12) शामिल हैं.

नहाने के दौरान मछली पकड़ने की वजह से हुआ हादसा

यह हादसा नहाने के दौरान मछली पकड़ने की वजह से हुई है. तीनों बच्चे मछली पकड़ने के लिए गहरे पानी में चले गए और डूब गए. डैम के पास मौजूद कुछ बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीण वहां पहुंचे और तीनों को बाहर निकाल अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टर ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया.

 एक को बचाने में दो बच्चे डूबे

जानकारी के अनुसार बालू गांव तीनों बच्चे डैम में नहाने के लिए गए. इसी दौरान तीनों बच्चे डैम में मछली पकड़ने लगे. मछली पकड़ते हुए गहरे पानी में जाने से अचानक एक बच्चा डूबने लगा. उसे बचाने के क्रम में अन्य दो उसके पास पहुंचे और तीनों की डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया. घटना की जानकारी बालूमाथ थाना को दे दी गई है.

वज्रपात की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई

लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के नामदाग पंचायत के सधवाडीह गांव में वज्रपात की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई. वहीं इस घटना में तीन अन्य बच्चे बुरी तरह घायल हो गए हैं. बताया जाता है कि सभी बच्चे खेल रहे थे. उसी दौरान अचानक वज्रपात हुआ. जिसकी चपेट में आने से दो बच्चों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. जबकि तीन अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही