Search

 
 
 

ऑल इंडिया GST वसूली में 3% की गिरावट, झारखंड में ग्रोथ रेट शून्य

Ranchi : मई 2025 के मुकाबले मई 2026 के दौरान देश भर में GST में तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है. जबकि झारखंड में मई 2025 के मुकाबले मई 2026 में सिर्फ पांच करोड़ रुपये अधिक GST मिला है. यानी पिछले वर्ष की तुलना में झारखंड का ग्रोथ रेट शून्य है.
 
जीएसटी की सांकेतिक तस्वीर.

Ranchi : मई 2025 के मुकाबले मई 2026 के दौरान देश भर में GST में तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है. जबकि झारखंड में मई 2025 के मुकाबले मई 2026 में सिर्फ पांच करोड़ रुपये अधिक GST मिला है. यानी पिछले वर्ष की तुलना में झारखंड का ग्रोथ रेट शून्य है.

 

केंद्र सरकार के आंकड़ो के अनुसार मई 2025 में GST के रूप में कुल 1,38,102 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी. इसके मुकाबले मई 2026 में 1,34,530 करोड़ रुपये की वसूली हुई है. इस तरह मई 2025 के मुकाबले मई 2026 में मिले GST में तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है. केंद्रीय आंकड़ों के अनुसार सिर्फ 12 राज्य ऐसे हैं जिसे मिले GST में किसी तरह की गिरावट दर्ज नहीं की गयी है. इसमें झाखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरलम और तेलांगाना का नाम शामिल है.

 

सरकारी आंकड़ों के अनुसार GST से मिलने वाले राजस्व में सबसे ज्यादा गिरावट लक्ष्यद्वीप में दर्ज की गयी है. वहां 2025 में GST के रूप में सात करोड़ रुपयो की वसूली हुई थी. मई 2026 में यह गिर कर एक करोड़ रुपये पहुंच गयी है. देश के व्यापारिक केंद्र महाराष्ट्र में GST से मिलने वाले राजस्व में भी ग्रोथ रेट शून्य है. मई 2025 में महाराष्ट्र को 29,236 करोड़ रुपये मिले थे. मई 2026 में सिर्फ 29,141 करोड़ रुपये ही मिले हैं. 

 

झारखंड में मई 2025 में GST से राजस्व के रूप में 2241 करोड़ रुपये मिले थे. मई 2026 में 2246 करोड़ रुपये मिले हैं, यह पिछले साल की तुलना में सिर्फ पांच करोड़ रुपये अधिक है. इस तरह झारखंड का भी ग्रोथ रेट शून्य है.

 

मई 26 और मई 2026 में मिले GST का उदाहरण (करोड़ मे)

राज्य  मई 25  मई 26  ग्रोथ
जम्मू कशमीर  565  451  -20%
पंजाब  2366  2252  -5%
चंडीगढ़  363  373  +3%
उत्तराखंड  1594  1298  -19%
झारखंड  2241  2246  0%
ओड़िशा  4262  4050  -5%
गुजरात  11113  11206  1%
महाराष्ट्र  29236  29141  0%
बिहार  1698  1588  -7%

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही