Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नालंदा में एक ही परिवार की 3 लड़कियां रहस्यमय ढंग से गायब, घर में मचा कोहराम

Advertisement
Advertisement
Nalanda: नालंदा में एक ही परिवार की तीन लड़कियां अचानक रहस्यमय तरीके से गायब हो गयी हैं. परिजनों की ओर से बताया जा रहा है कि जन्माष्टमी को लेकर तीनों बाजार से फल खरीदने के लिए निकली थीं. तीनों लड़कियों ने जन्माष्टमी पर उपवास रखा था. तीनों लड़कियों में दो बहनें हैं जिनकी उम्र 20 और 22 साल है. साथ ही उनकी 12 साल की भतीजी भी घर से गायब है. तीनों लड़कियों के गायब हुए 24 घंटे से अधिक बीत गए हैं.

परिजनों ने पुलिस से लगायी गुहार

परिजन लगातार">http://lagatar.in">लगातार

लड़कियों की खोजबीन कर रहे हैं. परिजन किसी अनहोनी की आशंका से काफी डरे हुए हैं. वे पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं. परिजनों द्वारा इसकी लिखित शिकायत नालंदा एसपी और भागन बिगहा थाना पुलिस से की गयी है. इस बात की सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर संजय कुमार, भागन बिगहा थानाध्यक्ष अमरेश सिंह परिजनों से मिलने पहुंचे. फिलहाल पुलिस मामले की हर बिंदू पर छानबीन कर रही है.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगालने में जुटी हुई है ताकि बच्चियों के गायब होने के संदर्भ में कुछ क्लू मिल सके. संबंधित मामले में कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी स्पष्ट बोलने से बच रहा है. एक तरफ जहां पुलिस जांच में जुटी हुई है वहीं लड़कियों के गायब होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. इसे भी पढ़ें- रूपा">https://lagatar.in/roopa-tirkey-case-hearing-on-plea-seeking-cbi-probe-completed-awaiting-verdict/">रूपा

तिर्की मामला: सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसले का इंतजार
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही