Search

 
 
 

धनबाद रेलवे स्टेशन पर 4.20 लाख के गांजा के साथ महिला समेत 3 गिरफ्तार

 

ओडिशा से प्लाटिक के 19 बंडलों में भरकर ट्रेन से बनारस ले जा रहे थे, आरपीएफ ने दबोचा

Dhanbad : रेलवे पुलिस (आरपीएफ) ने धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 से 12 अगस्त को जांच अभियान के दौरान करीब 4.20 लाख रुपए के गांजा के साथ एक महिला समेत 3 लेागों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए लोगों में सत्यभान मांझी, रमेश गवटिया व एक महिला गौरव बाई शामिल है. तीनो को धनबाद जीआरपी थाना को सौंप दिया गया. यह जानकारी आरपीएफ के अधिकारियों ने 13 अगस्त रविवार को प्रेसवार्ता में दी. आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि तीनों लोगों को पुराने कपड़े के 3 गट्ठर के साथ संदिग्ध स्थिति में प्लेटफॉर्म पर देखा गया. पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे लोग बरगढ़ (ओडिशा) से एलेप्पी एक्स्प्रेस से शनिवार को धनबाद पहुंचे. यहां से जम्मूतवी एक्स्प्रेस से वाराणसी जानेवाले थे. शक होने पर आरपीएफ ने कपड़े के बंडल खुलवाए, तो अंदर पीले रंग के प्लास्टिक में लपेटकर गांजा के 19 बंडल मिले. कड़ाई से पूछताछ करने पर उनलोगों ने अपराध स्वीकार करते हुए कहा कि गरीबी के कारण ओडिशा से गांजा लाकर वाराणसी में बेचते हैं. आरपीएफ ने घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दी. इसके बाद रेलवे के सहायक सुरक्षा आयुक्त के समक्ष इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन से जांच करने पर बरामद गांजा का वजन करीब 42 किलोग्राम पाया गया. बरामद गांजा के साथ तीनों को जीआरपी को सौंप दिया गया. जांच अभियान में आरपीएफ के उप निरीक्षक आभाष चन्द्र सिंह, महिला उप-निरीक्षक मनीषा कुमारी सहित अन्य जवान शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-city-became-waterlogged-in-two-hours-of-rain/">धनबाद

: दो घंटे की बारिश में शहर हुआ पानी-पानी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही