Search

झारखंड में तीन माह में जोड़े गये 3 लाख नये मतदाता

Shubham Kishore  Ranchi :    झारखंड में चौथे चरण से लोकसभा चुनाव होना है. झारखंड में प्रत्याशियों के नॉमिनेशन की प्रक्रिया जारी है. साथ ही नये मतदाताओं को जोड़ने का भी काम तेजी से चल रहा है. इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया झारखंड के अनुसार, पिछले तीन माह में झारखंड में 2 लाख 97 हजार 223 नये मतदाता जोड़े गये हैं. वहीं इस दौरान 3 लाख 61 हजार 911 लोगों ने आवेदन दिया, जिसमें से 55 हजार 581 आवेदन पेंडिंग है. ईसीआई झारखंड के अनुसार, 18 वर्ष के योग्य नागरिक 25 अप्रैल तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए मतदाता बीएलओ के माध्यम से फॉर्म-6 या ऑनलाइन https://voters.eci.gov.in/">https://voters.eci.gov.in/">https://voters.eci.gov.in/

माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आम जनता वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड करके भी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

झारखंड में मतादाओं की संख्या 2,55,18,642

बता दें कि 16 मार्च को आम चुनाव की घोषणा के बाद इसीआई ने झारखंड में मतदाताओं की संख्या जारी की थी. उसके अनुसार, झारखंड में कुल 2,55,18,642 मतदाता हैं. इनमें 1,29,97,325 पुरुष, 1,25,20,910 महिला और 407 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं. वहीं 18-19 साल के मतदाताओं की संख्या 8,08,371 है. आम चुनाव 2024 में 80 साल से ऊपर के 3,22,709 और 85 साल से ऊपर के 1,39,445 मतदाता हैं. लोकसभा चुनाव में झारखंड में 29,521 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. यह पिछले आम चुनाव की तुलना 57 ज्यादा है.

झारखंड में चौथे चरण से होगा लोकसभा चुनाव

गौरतलब है कि झारखंड में चौथे चरण से लोकसभा चुनाव होने वाला है. चौथे चरण यानी 13 मई को खूंटी, सिंहभमू, लोहरदगा व पलामू, पांचवें (20 मई) में चतरा, कोडरमा व हजारीबाग, छठे चरण (25 मई) में गिरिडीह, धनबाद, रांची व जमशेदपुर और सातवें चरण (1 जून) में राजमहल, दुमका व गोड्डा में मतदान होगा.
लोकसभा
नये फॉर्म 6 जमा
फॉर्म का निपटान
पेंडिग
सिंहभूम
17209
15144
1852
खूंटी
18772
16708
1690
लोहरदगा
20005
16988
2718
पलामू
24633
21790
1979
चतरा
24412
20275
3083
कोडरमा
26509
21645
4469
हजारीबाग
25902
21441
3428
गिरिडीह
27221
22689
3943
धनबाद
36732
31465
4206
रांची
40023
33200
6224
जमशेदपुर
28339
21854
3881
राजमहल
23820
19193
3741
दुमका
19941
15085
4551
गोड्डा
30393
19746
9816

झारखंड में किस वर्ष कितने मतदाता

2009 - 1,79,34,095 2014 - 2,03,26,743 2019 - 2,23,64,439 2024 - 2,55,18,642  (16 मार्च को जारी आंकड़ों के अनुसार ) [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp