Ranchi: इस बार का विधानसभा चुनाव कई मायनों में दिलचस्प रहा. इसकी वजह यह रही कि एनडीए के तीन सांसद अपने विधानसभा क्षेत्र में एक भी एनडीए उम्मीदवार को जीता नहीं पाए. गिरिडीह लोकसभा के अंतर्गत आने वाली छह विधानसभा सीटों में एनडीए के सिर्फ एक उम्मीदवार ने ही जीत हासिल की. वहीं राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा और आदित्य साहू अपने क्षेत्र खिजरी में बीजेपी उम्मीदवार को जीता नहीं पाए. खिजरी में कांग्रेस के उम्मीदवार राजेश कच्छप ने बीजेपी के रामकुमार पाहन को 29,065 वोटों के अंतर से पटखनी दी. इसे भी पढ़ें - संभल">https://lagatar.in/politics-intensifies-over-sambhal-violence-many-leaders-including-rahul-and-priyanka-cornered-yogi-government/">संभल
हिंसा पर राजनीति तेज, राहुल, प्रियंका सहित कई नेताओं ने योगी सरकार को घेरा
राष्ट्रीय खेल घोटाले में प्रोटेस्ट पिटीशन के बाद गवाहों से CBI की पूछताछ शुरू [wpse_comments_template]
हिंसा पर राजनीति तेज, राहुल, प्रियंका सहित कई नेताओं ने योगी सरकार को घेरा
गिरिडीह में इंडिया ब्लॉक का शानदार रहा प्रदर्शन
गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विधानसभा की छह सीटों में से चार पर इंडिया गठबंधन ने जीत हासिल की. गिरिडीह, गोमिया, बेरमो, टुंडी, बाघमारा में इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार विजयी रहे. गिरिडीह से झामुमो के सुदिव्य सोनू, गोमिया से झामुमो के योगेंद्र प्रताप, बेरमो से कांग्रेस के कुमार जयमंगल और टुंडी सीट से झामुमो के मथुरा महतो विजयी रहे. डुमरी सीट जयराम महतो के खाते में गई. वहीं सिर्फ एक सीट बाघमारा से बीजेपी के उम्मीदवार शत्रुध्न महतो ने जीत हासिल की. • गिरिडीहः झामुमो के सुदिव्य सोनू ने भाजपा के निर्भय शाहाबादी को 3838 मतों के अंतर से हराया • गोमियाः झामुमो ने योगेंद्र प्रताप ने जेएलकेएम की पूजा कुमारी को 36093 मतों से शिकस्त दी • टुंडीः झामुमो के मथुरा महतो ने भाजपा के विकास महतो को 25,603 वोटों से हराया • बेरमोः कांग्रेस के कुमार जयमंगल ने जेएलकेएम के जयराम महतो को 29,375 वोट से पटखनी दी • डुमरीः जेएलकेएम के जयराम महतो ने झामुमो की बेबी देवी को 10,945 वोटों से शिकस्त दी. • बाघमाराः बीजेपी के शत्रुध्न महतो ने कांग्रेस के जलेश्वर महतो को 18,682 मतों के अंतर से पराजित किया. इसे भी पढ़ें -34वें">https://lagatar.in/cbis-interrogation-of-witnesses-begins-after-protest-petition-in-34th-national-sports-scam/">34वेंराष्ट्रीय खेल घोटाले में प्रोटेस्ट पिटीशन के बाद गवाहों से CBI की पूछताछ शुरू [wpse_comments_template]
Leave a Comment